Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1-गत रात जम्मू कश्मीर के कुलगांम में सुरक्षा बलो से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। शेष फरार हो गए जिनकी तलाश में सेना और सुरक्षा बलो ने सर्च आपरेशन चला रखा है। मारे गए दोनों आतंकी अलबद्र संगठन से जुड़े हैं इसमे अलबद्र का टाप कमांडर जीनतुल इस्लाम भी शामिल था जो बुरहान बानी का साथी था।
2- 10 प्रतिशत सवर्ण गरीबों को आरक्षण देने वाले बिल पर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी। जो पहले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो चुकी है।
3- कल पहले वन डे में भारतीय टीम को हार का मुख देखना पड़ा। रोहित शर्मा के शतक और महेंद्र सिह धोनी ने 96बाल पर अर्ध शतक लगाया। इसी के साथ धोनी वनडे में 10000 हजार रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने।
दूसरा वनडे 15 तारीख को होना है।
4- काफी विद करन में महिलाओं पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले हार्दिक पटेल और के एल राहुल को पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है उनके स्थान पर शुभमन गिल और विजय शंकर को चुना गया है।
5- आज लखन ऊ में कांग्रेस की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, अध्यक्ष राज बब्बर तथा अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारो से गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा और कांग्रेस की ही लड़ाई है। गठबंधन होता तो हम 25 सीट पर लडते। गठबंधन हमने अपनी तरफ से नहीं तोड़ा है। अब हम पूरे 80 सीट पर चुनाव लडेगी। अगर कोई हमसे एलायंस कर चुनाव लडना चाहता है तो उसके लिए सीट जरूर छोडेगे।
6-तमिलनाडु में बूथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पर प्रधान मंत्री मोदी ने सपा बसपा गठबंधन पर तंज करते हुए इसे ठग बंधन करार दिया और कहा कि अगर मोदी और भाजपा इतनी बुरी है तो गठबंधन की क्या जरूरत है। दर असल विपक्ष कंफयूज है।
7- बीजेपी नेता सुबरमणयम स्वामी ने कहा है कि अगर राम मंदिर का निर्माण बीजेपी नही कराती है तो उसके लोकसभा चुनाव जीतने की संभावना नहीं है अगर मंदिर निर्माण चुनाव के पहले होता तो शायद हमे कम से कम 75 सीट भाजपा को मिलती।
8- जैसलमेर में अर्जुन टैंक पर तैनात सेना के जवान सोमवीर को पाकिस्तान की ओर से जासूसी करने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान ने हनी ट्रैप के माध्यम से जवान को अनिका चोपड़ा के नाम से फर्जी फेसबुक फेंक आईडी बनाकर फंसाया था। महिला अपने को इंडियन मैडिकल कोर में कैप्टन बताया था। 50 अन्य जवान भी संदेह के घेरे में हैं और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
9- आज पूरे देश में लाहिडी का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है।
ब- गत रात बेगूसराय में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात बदमाश 45 राउंड तक चली मुठभेड़ के बाद मारे गए। इनमें सरगना सुमंता भी मारा गया।
स-जूना अखाड़े से बरखास्त गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर बाबा को अपने गनर को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
10- आज गुरु गोविंद सिह की जयंती पर पीएम मोदी ने सिक्का जारी किया इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।
ब- दूब ई में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि साढे चार साल में देश असहिष्णुता बढी है। आज उन्होंने न्यूज इंडिया से इंटरव्यू देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथियों ने कांग्रेस को अंडर स्टीमेट किया गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने न तो कांग्रेस से या उनके किसी यूपी इकाई के नेता याउनसे कभी भी गठबंधन के बारे मे बात किया ।हम पूरी ताकत से यूपी में लडेगी। और नतीजा चौंकाने वाले कांग्रेस के पक्ष में होंगे। उनके इस बयान का फारुख अब्दुल्लाह और शरद यादव ने स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी ने बेहद परिपक्व और संतुलित बयान दिया है।
स-सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने आज शिवपाल यादव पर तंज करते हुए कहा है कि अगर शिवपाल यादव पूर्वांचल जाएंगे तो पिट जाएंगे। इस पर प्रगति शील समाजवादी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि पार्टी के बढते जनाधार से सपा के लोग बौखलाहट में है ंं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments