Thursday, November 5, 2026
होमराजनीतिअमेरिका में हुए मध्यावधी चुनाव में अमेरिकी राष्ट्र पति ट्रंप की पार्टी...

अमेरिका में हुए मध्यावधी चुनाव में अमेरिकी राष्ट्र पति ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की अप्रत्याशित करारी हार, दोनों सदनों में बहुमत खोया, फिर भी राष्ट्र पति ट्रंप की अकड़ पहले जैसी

अमेरिका में हुए मध्यावधी चुनाव में राष्ट्र पति ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की न केवल विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों अप्रत्याशित करारी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि पार्टी को दोनों सदनों में सीनेट और प्रतिनिधी सभा में अपना पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, सीनेट की 100 सीटों में से 54 सीटें और प्रतिनिधी सभा की 224 सीटों पर विपक्षी डिमाक्रेटिक पार्टी को जीत हासिल हुई है, जबकि प्रतिनिधी सभा में बहुमत के लिए 218 सीट चाहिए थी । इस तरह विपक्षी डिमाक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में अपना पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, इसका मतलब अब किसी भी बिल को पास कराने में विपक्ष का साथ लेना आवश्यक होगा। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी अपने कई मजबूत गढों जैसे टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीद वार जेम्स तालारिको ने राज्य के अटार्नी जनरल केन पैक्सटन को हराया, यह उस राज्य में से एक महत्वपूर्ण घटना है, जहां डेमोक्रेट्स ने 1994 के बाद से कोई राज्य वब्यापी चुनाव नहीं जीता है,इसके अलावा भी रिपब्लिकन पार्टी अपने मजबूत गढों में भी हार गई, हालांकि राष्ट्र पति ट्रंप ने अपनी हार तो स्वीकार की, किंतु यह भी कहा कि अगर वह चुनाव में होते तो हमारी पार्टी की हार नहीं होती। हार के कारणों में प्रमुख रूप से इरान युद्ध, और उसके कारण इंधन के कीमतों में भारी वृद्धि,सरकार में भारी भ्रष्टाचार और बड़े-बड़े वादे और बाद में उनसे मुकर जाना,ट्रंप द्वारा अपने व्यवसायिक हितों को प्राथमिकता जैसे कारण रहे, अभी ट्रंप की अकड़ कम नहीं हुई है,उन्होने विपक्ष को आगाह किया है कि अगर विपक्ष ने उनके काम में बाधा डाली, तो वह हर बार विटो का इस्तेमाल करेंगे, साथ ही इरान पर फिर से हमला करने की चेतावनी भी दे डाली है-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments