Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1- आज बसपा के शासनकाल में प्रमुख सचिव रहे और बसपा सुप्रीमो मायावती के खासमखास रहे आईएएस नेतराम के आवास पर इनकम टैक्स ने आयसे अधिक सम्पत्ति के मामले में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि वो इस बार बसपा से चुनाव भी लडने वाले थे।
2-आजही लखन ऊ में गाढा वस्त्र भण्डार के यहाँ भी इनकम टैक्स की टीम ने आयसे अधिक सम्पत्ति के मामले में छापा मारा है।
3- आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से एन आर सी मामले में यह जानकारी मांगी की जिनके नाम एन आर सी में हैं क्या उनके नाम मतदाता सूची में हैं या नहीं। चुनाव आयोग के जबाव के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि एन आर सी में जिनके नाम नहीं शामिल हैं वह सभी मतदान कर सकते हैं।
4- आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने साफ -साफ आम आदमी पार्टी से पंजाब में गठबंधन करने से इंकार कर दिया और सेना के एयर स्ट्राइक से भाजपा को चुनाव में लाभ मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इससे हमें क्या हासिल हुआ रोज हमारे जवान शहीद हो रहे हैं ।कौन -कौन कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे, पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तय करना राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को है उन्होंने साफ किया और कहा कि मनमोहन सिंह अमृतसर से चुनाव नहीं लडेंगे।
5-आज कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद पहली बार कांग्रेस की जन संकल्प रैली में बोलते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आप लोगों को 15 लाख देने का एलान किया गया था। 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही गई थी महिलाऐं सुरक्षित नहीं हैं। किसान बेहाल हैं ।उन्होंने जनता को आगाह किया कि मतदान करना आपका हथियार है इसका सोच समझ कर इस्तेमाल करियेगा।
6-आज लखन ऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट कर बिना प्रधान मंत्री मोदी का नाम लिए कहा कि “जुमलों और भ्रष्टाचार की करतूतें नहीं छिपेंगी। हमारा गठबंधन विचारों का गठबंधन है और हमारा एक ही लक्ष्य है महापरिवर्तन।
ब-तेजस्वी यादव ने कुछ मीडिया वालों से नाराजगी दिखाते हुए विपक्ष से चैनलों के डिबेट का बहिष्कार करने की अपील की है।
7-आजमगढ के मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो लड़कियों का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया गया था। जिसमें लड़की की मां ने थाने में लिखित शिकायत भी की गई लेकिन उसे थाने से भगा दिया गया 10 दिन के बाद सीओ लालगंज के निर्देश के बाद प्राथिमिकी दर्ज की गई। किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
8- राधा विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे बीजेपी में शामिल हों गए हैं। उन्हें अहमद नगर से टिकट मिलने की सम्भावना है। राधा विखे पाटिल महाराष्ट्र में कांग्रेस के जाने माने नेता हैं
ब-बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट किया है कि उनका और कांग्रेस का किसी भी राज्य में कोई गठबंधन नहीं है।
9-समाजवादी पार्टी ने अपने दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है रामजी लाल सुमन हाथरस और जैनेंद्र एस बिंद मिर्ज़ा पुर से चुनाव लडेंगे अब तक समाजवादी पार्टी ने 11 प्रत्याशीयों की घोषणा कर दी है।
10- गुजरात में कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक समाप्त हो गई। बैठक में लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। पाटीदारों के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ब-पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अपने 6 एमपी का टिकट काट कर नये नाम के साथ 40 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है।
स-पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पुत्री दीपा दास मुंशी ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस नहीं छोडेगी।

पिछला लेख
अगला लेख
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments