Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1- आज सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को तीन जजो की नयी बेंच केगठन के लिए नियत कर दी। अब नयी बेंच ही राम मंदिर निर्माण के लिए सुनवाई करेगी। और नयी बेंच ही नियमित सुनवाई करने पर भी विचार करेगी।
2- आज संसद में राफेल पर एक बार फिर जमकर बहस बाजी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से राफेल पर कयी सवाल पूछा। अंत में पूछा कि जब राफेल डील फाईनल हुआ तो क्या रक्षा मंत्रालय ने सवाल उठाए थे। जबाब देती हुई रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण ने कहा कि आफसेट पार्टनर की नीति हमने नहीं बनाई। इसी साल सितंबर मे पहला राफेल विमान आएगा और 2022 तक सभी 36 विमान आ जाएगा। राफेल मे कांग्रेस को कमीशन नहीं मिला इसलिए कांग्रेस ने डील नहीं किया। मैं और प्रधान मंत्री मोदी एक साधारण परिवार के है। हमदोनो किसी खानदान से नही आते। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैने सिर्फ एक बात पूछा कि डील फाईनल हुआ तो क्या रक्षा मंत्रालय ने सवाल उठाए थे केवल हां या ना मे जबाब दे दीजिए। रक्षा मंत्री ढाई घंटे में मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दियाइधर उधर कीबात करती रही।
3- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब राम मंदिर निर्माण के बारे में पत्रकारो ने पूछा तो उनका जबाब था कि राम मंदिर निर्माण का मामला न्यायालय में है। फिलहाल हमारा फोकस रोजगार, शिक्षा और सेहत पर है।
4- गोंडा के जिलाधिकारी परभांशु श्री वास्तव ने शहीद सुनील तिवारी को श्रदधांजलि देते हुए जिस समय पुष्प चढाये जूता पहने ही चढाये। एक शहीद के प्रति यह कैसी श्रदधा और कैसी श्रदधांजलि ?
5- आज हाई कोर्ट इलाहाबाद में वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर कारिडोर के खिलाफ एम एलसी शतरुदर प्रकाश द्वारा दाखिल जनहित याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा है कि यह मामला सदन में उठाना चाहिए।
6- बुलन्द शहर में भाजपा नेता सुनील रामा के उद्योग पति भाई संजीव रामा की परमडेयरी पर तथा कयी अन्य ठिकानो पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है।
7- आज अमेठी मे केंद्र की मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि अब अमेठी अब कांग्रेस का गढ नहीं रहा अब अमेठी विकास का गढ है। उधर संसद में राफेल पर बहस में भाग लेने के कारण राहुल गांधी लखन ऊ न उतरकर फुरसत गंज हवाई अड्डे पर शाम चार बजे पहुंचे। जगह जगह उनका स्वागत किया गया कल दिन भर उनका कार्यकरम है।
8- बुलंद शहर सयाना दंगे के एक आरोपी सचिन अहलावत ने अदालत मे आत्म समर्पण कर दिया। सचिन भी मुख्य आरोपीयो मे एक है।
9- आज प्रयाग राज में पुलिस के सात सिपाहियों (एक महिला सिपाही सहित) को काफी समय से डयूटी से गायब रहने और कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
10- उन्नाव मे अवैध बालू खनन का खुला खेल खनन माफियाओ द्वारा प्रशासन की मिली भगत से खेला जा रहा है। एनजीटी और अन्य सरकारी नियमो का खुलेआम उलंघन किया जा रहा है। नदी के बीच से बालू धडलले से निकाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments