Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1-आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज यूनिवर्सिटी के चुने गए छात्र संघ अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाते समय लखन उ हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। अखिलेश यादव ने प्रेस कांफरेंस कर कहा कि सरकार छात्रों से डर गई है। चुनाव हारने के बाद भाजपा के इशारे हास्टल में छात्रों के कमरे में आग लगाई गई। योगी सरकार ने मेरे घर की रेंकी की गई। उधर अखिलेश यादव के आरोप के उत्तर में मुख्य मंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराज यूनिवर्सिटी में हिंसा होने के डर किसी नेता को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई गयी।
ब-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर राफेल डील में नया खुलासा करते हुए कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी ने राफेल डील पर गोपनीयता भंग करते हुए अनिल अम्बानी को डील की जानकारी दी थी। उनके विरुद्ध देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
2-आज दिल्ली में करोलबाग के एक होटल अर्पिता के पहले फ्लोर पर आग लगने से उपर के सभी तलो पर आग लग जाने से 17 लोगों की जान चली गई। कयी लोग घायल हो गए हैं। आग सुबह 4बजे लगी थी। लोगों को एक घंटे के बाद आग लगने की जानकारी हुई। दमकल की कयी गाडियों ने बड़े मुश्किल से आग पर काबू पाई।
3-लखन ऊ के बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के वीसी एन एमपी वर्मा को कुछ युवकों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। वीसी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावार युवकों के बारे मे पता किया जा रहा है।
4- आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव को कोर्ट के आदेश के अवमानना का दोषी पाया गया। नागेश्वर राव ने बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के अपने अधीनस्थ का स्थानान्तरण किया था। सुप्रीम कोर्ट ने नागेश्वर राव पर एक लाख रुपये का जुर्माना और दिन भर कोर्ट में खडा रहने की सजा सुनाई है।
5- आज से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर 1बजे के बाद से कांग्रेस जनो से अपने -अपने क्षेत्र के बारे में फीडबैक लेना और कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्नाव के कांग्रेसी कार्य कर्ताओं से करीब दो ढाई घंटे मुलाकात किया और वहाँ कांग्रेस की जमीनी हकीकत की जानकारी ली और कांग्रेस को कैसे वहाँ मजबूत किया जाए इसकी जानकारी भी ली।
6- आजमगढ में ईगल पुलिस का गठनपुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। जो अपराधियों की मानिटरिंग करेगा। डीआईजी विजय भूषण ने हरी झंडी दिखा कर दस्ते को रवाना किया।
7- आज जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलो और आतंकवादीयों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और एक आतंकी भी मारा गया।
8- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोलखन ऊ एयर पोर्ट पर प्रयागराज यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह में जाने से प्रशासन द्वारा रोके जाने की सूचना मिलते ही प्रयागराज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और फूलपुर के सांसद नागेन्द्र पटेल की अगुवाई में सपा समर्थक छात्रों ने बालसन चौराहे पर नारा लगाते हुए पहुंचे वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे तभी किसी ने पत्थर चला दिया जिससे भीड़ उग्र हो गई। जिससे पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी छात्रों ने भी जमकर पत्थर बाजी की। जिसमे कुछ पुलिस वाले और सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई सपाई भी घायल हो गए हैं। बाद में पुलिस ने करीब 100 सपाईयों को दोनों सांसद समेत हिरासत में ले लिया। उधर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव को झूठ बोलने का मास्टर बताते हुए कहा है कि उनका झूठ बोलने का दांव उल्टा पड गया है।
उधर घटना की जानकारी मिलने पर सपाईयों का उग्र प्रदर्शन गोरखपुर तथा अन्य कयी जिलों में फैल गया है। लखन ऊ में राजभवन का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति काफी गंभीर हो गई है ।
ब-मुरादाबाद के सिविल लाईन इलाके में सपाईयों द्वारा मुख्य मंत्री का पुतला फूंकते समय दरोगा ने पुतला छीनने का प्रयास किया किंतु उसकी वर्दी में आग लग गयी। जिसे सपा कार्यकर्ताओं ने बुझा कर दरोगा की जान बचाई ।
स-मायावती ने सरकार पर अखिलेश यादव प्रकरण में विपक्ष की राजनीतिक गतिविधि रोकने का आरोप लगाया है।
9- आज जयपुर में राबर्ट वाड्रा से ईडी ने पूछताछ की।
ब-जौनपुर में आज एक महिला को बाईक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे ताबड़तोड़ फायरिंग कर कयी गोलियां मारी। महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के मजडिहा गाँव की है।
10- प्रियंका गांधी के महा सचिव बनाए जाने के बाद से ही उनके चचेरे भाई वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह अब सच साबित होती दिख रही है। किन्तु कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि मेनका गांधी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। तभी वरुण गांधी की कांग्रेस में वापसी हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments