हर वर्ष जून माह खेलों का माह माना जाता है, लेकिन चार साल बाद होने वाला फुटबाल का सबसे रोमांचक फीफा कप की बात ही निराली है,इसके अलावा हर वर्ष लान टेनिस में इकलौता विम्बलडन लान टेनिस जो एकमात्र ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला इकलौता लान टेनिस टूर्नामेंट है, बाकी या तो कले कोर्ट या लाल मिट्टी वाले सतह पर लान टेनिस खेले जाते हैं, इसके अलावा महिलाओं की टी.20 क्रिकेट भी चल रहा है और अब अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच गया है जहां छह बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल आज रविवार को खेला जायेगा। अब बात फुटबाल फीफा कप की करते हैं,जिसमें दुनियाभर में ग्रुप मैचों को क्वालीफाई करते हुए अंतिम 32 टाप टीमें चुनकर फीफा विश्व कप में खेलते हैं, फीफा विश्व कप हर चार साल में खेला जाता है अधिकतर खिलाड़ी 2-3 फीफा विश्व कप खेल पाते हैं और उम्र अधिक होने से रिटायर हो जाते हैं, अपवाद स्वरूप महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनस मैसी सम्भवतःअब अपना अंतिम फीफा विश्व कप खेल रहे हैं इस बार वर्षों से फुटबाल जगत में छाई कई टीमें बाहर हो चुकी हैं, इटली तो क्वालीफाई राउंड में ही नहीं पहुंच सकी इसके अलावा जर्मनी और पुर्तगाल भी अंतिम 16 से बाहर हो चुकी है।मोरक्को और मिस्र,कोलम्बिया जैसी कम अनुभवी टीम अंतिम 16 में जगह बना चुकी है। केप वर्दे जैसा छोटा देश , जो पहलीबार फीफा कप में क्वालीफाई राउंड में पहुंचा था, ने कल हारने से पहले अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया,अर्जेन्टीना ने कड़े मुकाबले में लियोन मैसी के शानदार खेल से अतिरिक्त समय में गोल कर 3-2 से मैच जीता, लेकिन दिल केप वर्दे ने जीता।अब नेमार के देश ब्राजील का मुकाबला हालैंड के नार्वे से होगा। इस विश्व कप फीफा में अबतक चोट के चलते कम ही खेल ब्राजील के नेमार, नार्वे के प्रचंड फार्म में चल रहे “ऐर्लिंग हालैंड, लियोनस मैसी, एम बापे,हैरी केन गोल्डन बूट की दौड़ में चल रहे हैं, मैसी और एमबापे अब तक 6-6 गोल दाग चुके हैं और हैरी कैन और हालैंड ने अब तक 5-5 गोल किए हैं।-सम्पादकीय-News51.in
