Friday, November 27, 2026
होमराजनीतिमुझे विलेन बताने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन मैं अपनी पार्टी...

मुझे विलेन बताने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन मैं अपनी पार्टी के हित को ही देखूंगा,अगर इनकी हां में हां मिलाऊं तो, मैं अच्छा-इमरान मसूद

आजकल कांग्रेस के यूपी के सिनियर उपाध्यक्ष इमरान मसूद को सपा के नेताओं द्वारा गठबंधन में रोड़ा अटकाने की बात कर उन्हे विलेन बताया जा रहा है, जबकि इमरान मसूद का कहना है कि मैं कांग्रेस का नेता हूं,तो कांग्रेस के हित की ही बात करूंगा,2024 में भी मुझे हराने का प्रयास किया गया था, अगर जो सपा निर्णय ले,चुपचाप मान लूं ,तो मैं अच्छा। मेरी पार्टी आपके गठबंधन में है और आप बार-बार जिक्र कर कहते हैं कि आप पिछला चुनाव अकेले लड़कर मात्र दो विधान सभा की सीट लाए, पिछली बार का बार-जिक्र करना, कांग्रेस को अपमानित करना है और पार्टी नेतृत्व ने जो मुझे कहा है,सही कहा है,लेकिन सपा नेता द्वारा यह कथन कि”एल.ओ.पी.राहुल गांधी, अखिलेश यादव के कारण बने हैं, खैर मामला गम्भीर होता ,इसके पहले अखिलेश यादव ने बिगड़ती बात को सम्भाला और कहा कि, इन 26 सीटों के अतिरिक्त अन्य सीटों पर बातचीत चल रही है और हमारे और कांग्रेस के प्रत्याशी किसी दल के नहीं, वरन “इंडिया गठबंधन”के प्रत्याशी होंगे,इस कथन के साथ मामला अब समाप्त हुआ समझिए सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments