अंततः फीफा विश्व कप का क्वार्टर फाइनल आ गया, कुल 48 में से 40 टीमें बाहर हो चुकी हैं और अब अंतिम आठ टीमों की सेमीफाइनल में पहुंचने की लड़ाई 10 जुलाई से प्रारंभ होगी, जिसमें पहले मुकाबले में फ्रांस और मोरक्को आपस में भिडेंगे, वहीं 11 जुलाई को स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा।12 जुलाई को इंग्लैंड का मुकाबला नार्वे से होगा और 12 जुलाई को ही अर्जेन्टीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। अब चारों मुकाबले के सम्भावित विजेता की बात करें तो, पहले मुकाबले में फ्रांस 2018 की फीफा वर्ड चैम्पियन रह चुकी है और पिछली बार भी फाइनल में पहुंची थी, वहीं मोरक्को की टीम मात्र एक बार सेमीफाइनल तक पहुँची है, ऐसे में एमबापे वाली टीम फ्रांस को मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिए, वहीं दूसरे मुकाबले में स्पेन की टीम भी बेल्जियम के मुकाबले मजबूत मानी जा रही है, अगर कोई अनहोनी न हो तो स्पेन को सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिए, तीसरे मुकाबले में नार्वे के मुकाबले इंग्लैंड में तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी,नार्वे अपनी नई सनसनी हालैंड के करिश्माई खेल पर टिकी है तो वहीं, इंग्लैंड भी अपने पुराने सुपर स्टार हैरी कैन के खेल पर आश्रित है, अंतिम मुकाबला अर्जेन्टीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा, जो प्री क्वार्टर फाइनल में बमुश्किल मिश्र को अंतिम समय में 3-2 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, जहां वह अपने सुपर स्टार लियोनस मैसी के अंतिम 13 मिनट के करिश्माई खेल की बदौलत जीत पाया, फाइनल में भी उम्मीद की जा रही है कि यदि कोई उलटफेर नहीं हुआ तो अंतिम चार में अर्जेन्टीना को ही अंतिम चार में पहुंचना चाहिए-सम्पादकीय-News51.in
