Friday, July 10, 2026
होमखेल जगतजून समाप्त हो चुका है,10 जुलाई आ चुकी है, इसी के साथ...

जून समाप्त हो चुका है,10 जुलाई आ चुकी है, इसी के साथ जून से शुरू हुए विभिन्न खेल आयोजन भी अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचे हैं,जानते हैं खेल स्पर्धाओं की अबतक की कहानी

जून समाप्त हो चुका है और 10 जुलाई भी आज समाप्त हो जायेगा, इसी के साथ जून से चल रहे विभिन्न खेल आयोजनों का अबतक का विवरण निम्न प्रकार है,सबसे पहले फुटबाल के फीफा वर्ड कप की बात करते हैं, जो भारत छोड़कर शेष विश्व की सबसे रोमांचक मानी जाती है वह क्वार्टर फाइनल तक पहुँच गई है और अब आठ टीमों की आज से भिड़ंत होगी, यानि की फीफा वर्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर यानि रोमांच पर पहुँच गया है। बात लान टेनिस के सबसे रोमांचक ग्रास कोर्ट पर एकमात्र टूर्नामेंट विम्बलडन की बात करते हैं जहां महिलाओं के फाइनल में फाइनल में दोनों खिलाड़ी चेक गणराज्य की ही फाइनल में पहुंची हैं,पहले सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुकोवा ने अमेरिकन खिलाड़ी कोको गफ को 6-2,1-6,7-6(12-10) से एक मैच प्वाइंट बचाते हुए मैच जीता, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने यूक्रेन की खिलाड़ी मार्टा कोस्त्युक को 6-4,6-4 से आसानी से हरा दिया। अब बात क्रिकेट की करते हैं, जिसे मात्र 10 देशों में कायदे से खेली जाती है। महिलाटी-20 विश्व कप क्रिकेट में भारत लीग मैचों में ही हारकर बाहर हो गया था, फाइनल आस्ट्रेलियाई महिलाओं ने इंग्लैंड महिलाओं की क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराकर आस्ट्रेलिया 6ठीं बार टी-20 क्रिकेट का चैम्पियन बना, इसी तरह पुरूषों के लान टेनिस विम्बलडन के सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक का मुकाबला इटली की नयी सनसनी जानिक सिनर के बीच होगा तथा दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला इंग्लैंड के लोकल खिलाड़ी आर्थर फेरी से होगा, जून माह में ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का दो टी-20 आयरलैंड से हुआ जिनमें दोनों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की करारी हार हुई और नये कप्तान बने श्रेयस अय्यर की बहुत किरकिरी हुई अभी चल रहे इंग्लैंड के साथ टी-20 मैचों की पांच मैच की सिरीज का अंतिम मैच आज होना है, इसके पहले भारत 3-0 से सिरीज हार चुका है वो एक मैच में बारिश के कारण ड्रा हो गया था। इंग्लैंड में मूव होती गेंदों के सामने खेलने में सदैव ही भारतीय खिलाड़ियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसबार भी ऐसा ही हो रहा है-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments