Tuesday, May 14, 2024
होमअपराधआजमगढ- निजामाबाद के लेखपाल को एंटी करेप्शन टीम ने रंगे हाथ घूस...

आजमगढ- निजामाबाद के लेखपाल को एंटी करेप्शन टीम ने रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार

निजामाबाद (आजमगढ) – ग्राम -अली पुर जमीन के मोहम्मद दीन पुत्र शरीफ अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय के यहाँ क ई दिनों से चक्कर लगा रहा था किंतु उक्त लेखपाल पैमाइश के पैसे मांग रहा था आजिज आकर मोहम्मद दीन ने “प्रयास” नामक संगठन में इसकी जानकारी दी। प्रयास संगठन क ई सालों से इस तरह के भ्रष्ट कर्मचारियों /अधिकारियों को एंटी करेप्शन टीम के माध्यम से गिरफ्तार करवा चुकी है इस बार भी प्रयास संगठन ने इसकी शिकायत ऐंटी करेप्शन सेल में की ।जानकारी मिलते ही ऐंटी करेप्शन टीम ने वृहस्पति वार को लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय को जाल बिछा कर ब्रम्हस्थान की चुंगी पर पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और आजमगढ कोतवाली में लिखा पढी करने में जुटी है। इसकी जानकारी जब तहसील निजामाबाद कर्मचारियों को हुई तो तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments