Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिप्रियंका गांधी के यूपी में आने के असर की शुरुआत

प्रियंका गांधी के यूपी में आने के असर की शुरुआत

लखन ऊ -13फरवरी- प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में उतरने का असर लगता है, शुरू हो गया है अभी चचेरे भाई वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह थी उसके पहले ही आज महान दल के अध्यक्ष केशव देव ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की घोषणा की। राज्य सरकार के कर्मचारी संगठन भी प्रियंका गांधी से मिलकर पुरानी पेंशन योजना पर बात की प्रियंका गांधी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल करने का वादा किया। आज प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों अपने कार्यकर्ताओ से समाचार लिखे जाने तक बैठक कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन तथा प्रत्याशीओं से बैठकों का दौर देर रात चल रहा था। साथ ही प्रियंका गांधी के ट्वीटर पर फालोवर्स की संख्या मात्र दो दिन में लगभग दो लाख पहुंचने वाली है यह अभी तक का रिकॉर्ड है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments