Sunday, May 31, 2026
होमखेल जगतलखनऊ सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन में काफी बड़ा हाथ ऋषभ...

लखनऊ सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन में काफी बड़ा हाथ ऋषभ पंत की खराब कप्तानी और खुद उनका कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का हाथ?

ऋषभ पंत और निकोलस पूरन ये दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनपर टीम की भारी जिम्मेदारी थी और ये दोनों काफी दामों में बिके थे निकोलस पूरन ने तो कई सालों तक लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से कई बार टीम को संकट से निकाला भी था लेकिन इस बार इन दोनों खिलाड़ियों ने मात्र एक-एक फिफ्टी लगाई इसके अलावा दोनों फ्लाप रहे ।ऋषभ पंत 27 करोड के लगभग और निकोलस पूरन 21 करोंड जैसी भारी भरकम रकम मेंबिके थे। कुछ खिलाड़ी लेग साइड में आफ की गेंदों को भी खींच और लपेट कर जबरदस्ती लेग साइड की बाउंड्री छोटी होने के कारण छक्का मारने के लालच में अपना खेल बिगाड रहे हैं और यह कमजोरी अधिकांश टीमे जान चुकी हैं नतीजतन ऐसे खिलाड़ी जैसै ऋषभ पंत, सूर्य कुमार यादव, निकोलस पूरन आदि अपना लय खो चुके हैं और लगातार फ्लाप साबित हुए हैं लखनऊ मैनेजमेंट ने सुना है कि ऋषभ पंत के अनुरोध पर उन्हे टीम की कप्तानी से हटाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है और सुनने में आ रहा है कि दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल से ट्रेड डील के जरिए ऋषभ पंत दिल्ली से अब खेलेंगे और अक्षर पटेल लखनऊ आयेंगे इसी प्रकार निकोलस पूरन भी ट्रेड डील के जरिए पंजाब टीम से जुड़ सकते हैं और बदले में मिच ओवेन को पंजाब देगी,मिच ओवेन को इस बार एक मैच भी खेलने का मौका पंजाब से नहीं मिला । इसके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों को मुक्त कर लखनऊ कुछ अन्य खिलाडिंयों को जोड़ने की कोशिश करेगी ,क्योंकि इस बार टीम एकदम आखिरी पायदान पर रही है ।-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments