Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1- प्रधान मंत्री श्री मोदी चुनाव की घोषणा के पहले देश भर के विभिन्न भागों में 100रैलियो को संबोधित करेंगे। भाजपा के चुनाव की पूरी कमान अपने हाथ में लेने का मन बना लिया है।
ब- 4और 5जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोनों अमेठी मे रहेगे।
स- प्रधान मंत्री मोदी ने अपने पहले साक्षात्कार में यह साफ कर दिया है कि सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश नहीं लाएगी। सरकार कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी। 70 साल राज करने वाली पार्टी इसमे रुकावट डाल रही है। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन के बीच होगा। 2014 में मोदी लहर को अगर विपक्ष मानता है कि था, तो 2019 के चुनाव में भी होना चाहिए, न होने का कोई कारण नही।
2- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 94 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव बने। इसी प्रकार 2006के आईएएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड मिला है। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिव पदपर पदोन्नत किए गए।
3- बाहुबली अतीक अहमद द्वारा व्यापारी को जेल में पीटे जाने की घटना के बाद जेल अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद शासन की अनुमति के बाद अतीक अहमद को देवरिया जेल से कल बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया। अतीक अहमद ने अपने उपर लगाए गए आरोपो से इनकार किया है।
4- अयोध्या के चंद्र हरि मन्दिर के महंत कृष्ण कान्तचारया पर एक महिला ने दुष्करम का आरोप लगाया है। उक्त महिला गत रात मंदिर में ही सो गई थी। पुलिस ने उक्त महंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का है।
5- चंदौली हाऊस में हुई घटना,जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई थी। शासन ने कडी काररवाई करते हुए थानाधयक्ष इलिया को निलंबित कर,दरोगा चकिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा डायल 100 के सिपाहियों सहित कुल 10पुलिसवालो पर गाज गिरी है।
6- गोरखपुर की चौरीचौरा तहसील मे ग्रामीणो ने शौचालय निर्माण में धाँधली का आरोप लगाते हुए तहसील का घेराव किया उनका कहना था कि शौचालय के लिए जो चेक उन्हें दिए गये वो बाउंस हो गये है। गांववाले बाउंस चेक और परार्थना पत्र के साथ घेराव कर रहे थे। मामला भैसही नरेश के भैसही रामदत गाँव का है।
8- एस आईटी ने बुलंद शहर दंगे के एक मुख्य आरोपी कलुवा को गिरफ्तार कर लिया। कलुवा पर आरोप है कि दंगे के समय कलुवा ने ही दारोगा सुबोध सिह पर कुल्हाड़ी से वार किया था जो उनकी आँखों के पास लगा था। अब तक दंगे के 29 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं किंतु मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
9- उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में पांच प्रसताव पास हुए। जिनमे विजिलेंस की ईकाईयों को थाना बनाने की मंजूरी तथा पुलिस कर्मचारीयोऔर अग्नि शमन के अधिकारी या कर्मचारीयो को ड्यूटी के दौरान विकलांग होने पर 20 लाख रुपये तक केअनुदान की मंजूरी मुख्य है।
10- अमरोहा मे आज NIAऔर एटीएस ने पांच स्थानो पर छापेमारी की। जिन गांवो मे छापे पड़े हैं उन गांवो में सन्नाटा छा गया है। कल ही दो भाइयों को एक गांव से उठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments