Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1-कल का दिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से काफी अहम और सरगर्मीयों वाला रहने वाला है। कल लखन ऊ के ताज होटल में मायावती और अखिलेश यादव संयुक्त प्रेस कांफरें 12 बजे दिन में गठबंधन के बाबत करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक दोनों दलों ने 37-37 सीट पर लडने का फार्मूला तय किया है। रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस को छोड़कर वाराणसी सीट पर मोदी के खिलाफ संयुक्त प्रत्याशी गठबंधन का होगा। तीन सीट आर एलडी के लिए छोड़ी जानी है किंतु यह सब अटकलबाजी है। कल दोनों के प्रेस वार्ता के बाद और उसपर सहयोगीयो की स्वीकृति के बाद ही होगा खासकर कांग्रेस का रुख क्या होगा। क्योंकि यूपी में कांग्रेस को कमज़ोर समझ कर इग्नोर करना महागठबंधन को भारी न पड जाय।
2-आज से दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें देश भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता होने वाले 2019 चुनाव की तैयारीयों के सिलसिले में यह बैठक अहम मानी जा रही है। इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधान मंत्री मोदी भी संबोधित करेंगे। इसके लिए दिल्ली में लगभग 14000 नेताओ और कार्यकर्ताओ को बुलाया गया है। तथा दिल्ली के विभिन्न होटलों में 5000 कमरे बुक कराये गए हैं।
3- आज कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी तैयारी आरम्भ करदी है। कांग्रेस के वार रुम में आज यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यूपी के तमाम महत्व पूर्ण नेताओं ने भाग लिया। यूपी अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद थे। राजस्थान की भांति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 10 किसान रैली होगी और कांग्रेस ने इसके लिए जिलो का चयन भी कर लिया है। कांग्रेस ने इन रैलियों को सफल बनाने और यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमर कस लिया है।
4- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिन के दौरे पर ( UAE) दूब ई पहुंचे। जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। और उनके हवाई अड्डे पर उतरते ही राहुल -राहुल के नारे लगे। राहुल गांधी अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
5-सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा को कल उनके पद से हटा कर फायर सर्विस जैसे महत्व हीन स्थान पर भेज दिया गया था। किंतु आज पूर्व सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने फायर सर्विस में पदभार ग्रहण करने से इंकार कर दिया। और सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया।
6- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल दिल्ली में बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अजय माकन को हटाकर 82 वर्षीय तथा तीन कार्यकाल तक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। और उनकी मदद के लिए 3 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित ने दिल्ली का 15 वर्षो में कायाकल्प कर दिया था। आज भी लोग उनके कार्य के लिए उनको याद करते हैं।
7- बहराइच की भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने लखन ऊ में कहा है कि भाजपा अनुसूचित जाति और पिछड़ा विरोधी है। भाजपा को हराने के लिए वह महागठबंधन का साथ देंगे।
8- 2002 मे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मे आज पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने बाबा रामरहीम को दोषी करार दिया। 17 जनवरी को सजा का एलान किया जाएगा। बाबा रामरहीम पहले से ही रेप के मामले में जेल में सजा भुगत रहे हैं।
9- आगरा में एक बार फिर खाकी वर्दी ने लोगों को अपनी हरकतो से शर्म शार कर दिया है। बताया जाता है कि एक युवती के माध्यम से कारोबारीयों और अमीर लोगों को फंसा कर धन ऐंठने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करते थे। इस प्रकार अब तक कयी लोगों से लाखों रुपये लूटे जा चुके थे। यह मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है। 3पुलिस वालो सहित एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
10- प्रताप गढ में आज प्रताप पुर गाँव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments