Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1-कल रात कुंभ में बिहार के राज्य पाल लालजी टंडन के टेन्ट में आग लगने से पूरा टेंट जल कर राख हो गया। गहरी नीद में सो रहे राज्य पाल को सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया फिर भी उनका चश्मा और मोबाइल जल कर राख हो गया।
2- आज 16वींलोक सभा का आखिरी दिन था जिसके समापन भाषण पर बोलते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज भारत दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। मेक इन इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढा है। हमने बांग्लादेश से जमीन विवाद सुलझाया। देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है भारत डिजिटल वर्ड में बडी जगह बना चूका है। दिवालिया कम्पनीयों,आथिक भगोडों, भ्रटाचार और कालेधन पर कडा कानून बनाया गया है। हमारे कार्य काल में 203 बिल पास हुए हैं। बेनामी सम्पत्ति पर भी कड़े कानून बनाए गए हैं। 10 प्रतिशत गरीब सवर्णो को आरक्षण बिना एससी एसटी और पिछड़ा वर्ग आरक्षण में कोई छेडछाड किए दिया है। पहली बार बिना कांग्रेस गोत्र के सरकार बनी है। अंत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहाँ आकर पता चला कि गले लगना और गले पडना किसे कहते हैं। इससे पहले आज एक आश्चर्यजनक बात हुई मुलायम सिंह यादव ने मोदी की प्रशंसा की और उन्हें शुभ कामनाएं दी।
ब- आज संसद परिसर में सुबह से ही तृण मूल कांग्रेस के सांसद हाथों में तख्तीयां ले कर राफेल डील पर प्रदर्शन किया और प्रधान मंत्री चोर है जैसे नारे लगाए और जेपीसी जांच की मांग किया। बाद में थोड़ी देर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के अन्य सांसद भी शामिल हुए सांसदो ने राफेल विमान कागज का बना कर उड़ाया।
3-आज सपा और बसपा के सदस्यों ने अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के मामले में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें gyapan सौंपा।
ब-कल सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस वालों से अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के बाद हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद दो सपा सांसद समेत लगभग 250 सपा कार्य कर्ताओं पर अकेले प्रयागराज में एफ आईआर दर्ज कराया गया हैऔर अन्य जिलों में भी सपा कार्य कार्यकर्ताओं पर एफ आईआर दर्ज कराया गया है।
4-कल लखन ऊ के कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पूरी रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद आज लगभग एक बजे दोपहर से दोनों महासचिवों की अन्य जिलों से आए कार्य कर्ताओं के साथ पुनः बैठकों का दौर और प्रत्याशीयों के चयन का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
5-आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रयागराज में कुंभ स्नान किया उसके बाद साधु संतो से मुलाकात की। महा मंडलेश्वर अवधेशा नन्द गिरी और शंकराचार्य से भी मुलाकात की।
6-आज राज्य सभा में कैग की राफेल डील पर रिपोर्ट पेश की गई। जिसमे यह दर्शाया गया है कि यूपीए कार्य काल से एन डी ए के समय की गई डील 2.86प्रतिशत कम पर की गई है। किंतु कीमत का विवरण कैग रिपोर्ट में नहीं दर्शायी गई है। जिसे सभी विपक्षी दलो ने झूठा करार दिया है।
7- आज आजमगढ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के झींस पुर में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक शिक्षा मित्र से 67 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। शिक्षा मित्र रुपये निकाल कर सेवा केन्द्र लेकर जा रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
ब-मुरादाबाद में एक महिला और उसके परिवार पर कुछ बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। जिसमे घायल लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना बिलारी थाना क्षेत्र की है।
8- आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनियां गांधी ने बोलते हुए कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाना और लोगों को डराना ही मोदी सरकार का काम है उन्होंने मोदी को ब्लफ मास्टर कहा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील, नोटबंदी और भ्रष्टाचार से मोदी की विश्वसनीयता घटी है। सच्चाई और पारदर्शिता इस सरकार में किनारे लगा दी गई है। हम विचारधारा की लड़ाई में भाजपा को हराने जा रहे हैं।
9- आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की “तानाशाही हटाओ देश बचाओ”रैली कर रही है। जिसमें ममता बनर्जी और चंद्र बाबू नायडू ने भी भाग लिया।
10- आज जम्मू कश्मीर के बडगाम में दो आतंकवादी सुरक्षा बलो के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैंऔर पुलवामा में एक स्कूल पर आतंकी हमले किए गए जिससे 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
ब- कल ईडी ने राबर्ट वाड्रा से जयपुर में सरकारी जमीन सस्ते दाम में खरीदे जाने के संबंध में पूछताछ के बाद आज फिर पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments