Friday, October 18, 2024

—Briefing -10—

1-आज आरबीआई ने ब्याज दरों में 0ं.25प्रतिशत की कटौती की है। इसी प्रकार होम लोन और कार लोन भी सस्ता हुआ गया है। रेंपोरेट की दरें 6.50 से 6.25 किया है।
2- आज प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार चुनाव पर जमकर मंथन किया जा रहा है। प्रियंका गांधी जम कर कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारीयों से संवाद कर रही है। साथ में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में भाग ले रहे हैं।
3- आज लगातार दूसरे दिन ईडी राबर्ट वाड्रा से मनी लांड्रिग मामले पूछताछ कर रही है।
ब-लोकसभा में पीएम मोदी ने भाषण देते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संस्थानों को धमका रही है। सेना की आलोचना करते हैं। मोदी की बुराई करते -करते देश की बुराई करने लगे हैं। यह शर्म की बात है। अपने बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह दुख है कि एक गरीब कहाँ से हमारी पर काबिज हो गया है। उन्होंने अपने 55 माह के कार्य काल की तुलना कांग्रेस के 55 साल से की ।कांग्रेस ने योजना आयोग के सदस्यों को जोकरों का समूह कहा। कयी चुनी सरकारों को बरखास्त किया।
4- आज उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना तीसरा बजट प्रस्तुत किया जो 4.79 हजार करोड़ का है। जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह बजट धोखा देने वाला है। यह बजट कुछ धार्मिक शहरों के लिए है। इसमें न कोई विकास है न कोई विजन है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालयों की जांच होनी चाहिए। एक -एक नाम पर कयी -कयी मकान और शौचालय हैं।
5- आज नोएडा में सेक्टर 12मे मेट्रो हास्पिटल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग तीसरे और चौथी मंजिल पर लगी थी। आग इतनी भयंकर लगी थी कि खिड़कीयों के शीशे तोड़ कर फंसे लगभग 60 मरीजों को क्रेन की सहायता से बचा कर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 एम्बुलेंस भी मदद के लिए मंगाए गए थे। शाम 3बजे के लगभग आग बुझाई गई है।मेट्रो हास्पिटल के चेयरमैन डाक्टर पुरुषोत्तम लाल हैं।
6- दिल्ली एन सीआर में पिछले दो तीन दिन से हो रही लगातार बारिश और ओले पडने से मैदानी इलाके में मौसम पूरे देश में सर्द हो गयाहै।
7- कल बसपा सुप्रीमो मायावती ने म ऊ में घोसी के पूर्व सांसद और 5 अन्य नेताओं को पार्टी से निष्कासित क्या किया। पार्टी में हंगामा मच गया है। लोकसभा प्रभारी अतुल राय का विरोध करना इन नेताओं को महंगा पड़ा। अभी कयी अन्य पदाधिकारीयों और नेताओं पर गाज गिरने की सम्भावना बनी हुई है।
8- बिजनौर के पूर्व विधायक इकबाल ने कल मायावती पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसके विरोध में दलित समाज ने उनका पुतला फूंका जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है।
9- आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में अल्पसंख्यक महाधिवेशन में कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी नफरत फैला कर देश नहीं चला सकते। यह देश किसी एक का नही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नजरों में देश प्रोडेक्ट है। हम चुनाव में भाजपा को हराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी एक डरपोक और कायर व्यक्ति है। उनका सीना 56 इंच नहीं 4 इंच हैं। इसी अधिवेशन में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर तीन तलाक कानून को खत्म करेंगे।
10- सुप्रीम कोर्ट ने आज पाक्सो कोर्ट को मुजफ्फरपुर सेल्टर होम केस 6माह में निपटाने का आदेश दिया है।
ब-मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी है। यह हत्या अवैध संबंध के शक में की गई है। 10 वर्ष पूर्व दोनों ने लव मैरेज किया था। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना ब्रम्हपुरी के माधव पुरम का है।
स-हाथरस में आज दो लड़कियों की लाश पेड से लटकी हुई पाई गयी ।दोनों लड़कियां चारा काटने गई थीं मामला हाथरस थाना क्षेत्र के पायंदा पुर गाँव का है।

पिछला लेख
अगला लेख
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments