यूपी में कांग्रेस नेतृत्व अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा उर्फ मोना को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया और उन्हे अध्यक्ष बने 15 दिन से अधिक होने को आये, कांग्रेस पार्टी में जो जोश और जुझारूपन अजय राय के रहते कांग्रेस में दिख रहा था,नहीं दिख रहा है,आराधना मिश्रा का कार्यक्रम सिर्फ लखनऊ से दिल्ली तक ही दिख रहा है, ले दे के प्रभारी राजेन्दर पाल गौतम ही अकेले ऐक्जिट दिख रहे हैं, कहीं कांग्रेस नेतृत्व ने अजय राय को हटाकर कोई बड़ी भूल तो नहीं कर दी है, वहीं अखिलेश यादव लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं, वहीं भाजपा के नेता भी लगातार यूपी के जिलों की खाक छान रहे हैं,आराधना मिश्रा का कोई कार्यक्रम संगठन विस्तार पर नहीं दिख रहा है, बस प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव के साथ तालमेल को लेकर कोई वक्तव्य आ जाता है, यूपी में कहीं किसी जिले का दौरा नहीं कर रही हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व क्या अजय राय को चुनावी कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन बनाकर उन्हे फिर से सक्रिय कर अपनी गलती का परिमार्जन कर सकती है, सूत्र तो यही बताते हैं।-सम्पादकीय-News51.in
