Sunday, July 12, 2026
होमखेल जगतफीफा विश्व कप-सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस, इंग्लैंड,स्पेन और अर्जेंन्टीना, भारत ने टी-20...

फीफा विश्व कप-सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस, इंग्लैंड,स्पेन और अर्जेंन्टीना, भारत ने टी-20 में पहले स्थान से खिसकी, वहीं लान टेनिस के विम्बलडन की नयी चैम्पियन बनी चेक गणराज्य की नयी सनसनी 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा

सबसे पहले टी-20 क्रिकेट की बात करते हैं,जहां अभीतक भारत नम्बर एक पर था, लेकिन इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए सरदर्द बन गया। सबसे पहले आयरलैंड ने स्विंग लेती गेंदो से भारत को 2-0 से हराया फिर इंग्लैंड ने भारत को अपनी ही पिच पर 4-0(पहला मैच वर्षा से नहीं हो पाया था)से बुरी तरह हराया, स्विंग लेती गेंदों पर भारतीय खिलाड़ी नौसिखियों की तरह खेल रहे थे। अब तक भारत टी-20 का विश्व नम्बर एक देश था, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार ने इंग्लैंड की टीम को विश्व की नम्बर एक टीम बना दिया, नये कप्तान श्रेयस अय्यर को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, पूरी टीम पूरे इंग्लैंड दौरे पर एकदम बकवास खेली,न ही बालर और न हीं बल्लेबाज ही कुछ कर पाये। अब लान टेनिस में विम्बलडन की नई राजकुमारी बनी चेक गणराज्य की नई सनसनी 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा, जिन्होने अपनी हमवतन कैरोलिन मुचोवा को 6-2,5-7,6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता। वहीं पुरुष वर्ग में रविवार को विश्व नम्बर एक इटली के जानिक सिनर और उनसे लगातार 9 बार हारने वाले ऐलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ग्रास कोर्ट पर दोनों पहली बार भिडेंगे। अब बात करते हैं फीफा विश्व कप की जहां फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेन्टीना के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं स्पेन के हीरो मिकेल ने विजई गोल कर क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को2-1 से हराकर सेमीफाइनल में, वहीं फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से और इंग्लैंड ने नार्वे को2-1 से और अर्जेन्टीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, अब सेमीफाइनल में 15 जुलाई को फ्रांस का स्पेन से और 16 जुलाई को अर्जेन्टीना का इंग्लैंड से मुकाबला होगा।-सम्पादकीय-News

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments