सबसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शौर्य की, जिसने टी-20 विश्व कप क्रिकेट हारने के बाद इकलौते टेस्ट मैच में क्रिकेट की मक्का कही जाने वाली लार्डस के मैदान पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को 270 रनों से हराकर इंग्लैंड में तहलका मचा दिया। पहली पारी में स्मृति मंधाना के 83 रन, हरमनप्रीत कौर के 58,दिप्ति शर्मा के 57 रनों की बदौलत एक मज़बूत स्कोर खड़ा किया, दूसरी पारी में टेस्ट क्रिकेट में पहली महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया शतक मारने वाली प्रथम खिलाड़ी बनी ,वहीं इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहली पारी मे मात्र 187 रन बनाए और दूसरी पारी में 186 रनों पर समेट दिया ,भारतीय बालर क्रांति गौड़ा ने पहली पारी में 5 और दूसरी में दो विकेट लिए। अब बात करते हैं भारतीय पुरूष टीम की । आयरलैंड से दोनों टी-20 हारकर फिर इंग्लैंड से4-0 से टी20 सिरीज हारकर वन डे में टी-20 के कप्तान श्रेयस अय्यर बदले गए और शुभमन गिल कप्तान बने और भारतीय टीम ने पहले वन डे में इंग्लैंड को हरा दिया। वहीं फीफा वर्ड कप फुटबाल के सेमीफाइनल में स्पेन ने तीन बार लगातार फीफा वर्ड कप फाइनल खेलने वाले फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गया, जहां उसका मुकाबला अर्जेन्टीना और इंग्लैंड के विजेता से होगा। अब विम्बलडन जीतने वाले सिनर को और महिला चैम्पियन को कितनी -कितनी धनराशि मिली, पुरूष वर्ग के चैम्पियन सिनर को46.8 करोंड रूपया और उपविजेता को23.04 करोंड रूपए मिले , वहीं महिला चैम्पियन खिलाड़ी विजेता और उप विजेता को भी पुरूषों के बराबर ही धनराशि मिली।-सम्पादकीय-News51.in
