Saturday, July 27, 2024
होमखेल जगतसरेना विलियम्स क्या महिला टेनिस की सार्वकालिक महानतम खिलाड़ी हैं?

सरेना विलियम्स क्या महिला टेनिस की सार्वकालिक महानतम खिलाड़ी हैं?

महिला लान टेनिस में एक से बढ कर एक बेहतरीन महिला टेनिस खिलाड़ी हुई हैं जिन्होंने अपने -अपने दौर में अपने खेल से महिला टेनिस को एक नयी पहचान और छाप छोड़ी है। मार्गरेट कोर्ट, बिली जान किंग, क्रिस एवर्ट, मार्टिना नवरातिलोवा, सबातिनी, स्टेफी ग्राफ, सरेना विलियम्स आदि खिलाड़ी अपने -अपने समय अपने खेल से और अपने ग्लैमर से खेल जगत में छाई रही। महिला टेनिस में ग्लैमर का भी अपना एक अलग ही महत्व रहा है।
हम यहाँ पर इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि सर्व कालिक महानतम कौन सी खिलाड़ी है। दर असल टेनिस में विश्व के चार टूर्नामेंट को Grand स्लैम कहा जाता है। आस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन,अमेरिकन ओपन और फ्रैंच ओपेन। ये चारों टूर्नामेंट अलग- अलग तरह की मिटटी की सतह पर खेली जाती है। जिनमें विम्बलडन घास वाले कोर्ट पर, और फ्रैंच ओपेन लाल मिट्टी की सतह पर खेली जाती है। इन चारो टूर्नामेंट की रेटिंग भी अन्य टूर्नामेंट से ज्यादा होती है और खिलाड़ियों की रैंकिंग भी इससे ज्यादा बढती है एक साल में चारों टूर्नामेंट जीतने वाले ही महानता की श्रेणी में आते हैं और वे निश्चित ही बड़े खिलाड़ी होते हैं
पहले के जमाने के खिलाड़ी कलात्मक खेल खेलते थे और लंबी -लंबी रैली हुआ करती थी। धीरे -धीरे ऐसे -ऐसे बल्ले आने लगे कि गेंद बल्ले पर लगते ही गोली की रफ्तार ने कलात्मक खेल की जगह रफ्तार ने ले ली है। सर्विस को खिलाड़ी गोली की रफ्तार से मारने लगे हैं सामने का खिलाड़ी खड़ा ही रह जाता है। लम्बी -लम्बी रैलियों के बजाय एस अधिक लगने लगे।
अब तक जितनी भी महिला खिलाड़ी हुई हैं उनमे आज तक बतौर एकल खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट ने कुल 24 Grand स्लैम जीता है। जबकि अगर युगल को भी जोड लिया जाय तो उनके नाम 40 Grand स्लैम है। वर्तमान में अमेरिकन खिलाड़ी बीनस विलियम्स 23 एकल Grand स्लैम जीत चुकी हैं अगर वर्तमान में चल रहे आस्ट्रेलियन ओपेन जीत जाती हैं तो मार्गरेट कोर्ट के बराबर पहुंच जाएंगी। 37 वर्ष की हो चुकी बीनस को लेकर एवर्ट के अनुसार पहले की तुलना में आज के खेल का स्तर बहुत ऊंचा हो गया है। उनकी नज़र में सरेना विलियम्स महिला टेनिस के इतिहास की सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं ।किंतु मार्गरेट कोर्ट के अनुसार एकल का रिकॉर्ड भले ही टूट जाय किंतु 40युगल खि़ताब भी उन्हीं के नाम है और उसे तोड़ पाना लगभग असंभव है।
भले ही मार्गरेट कोर्ट का रिकॉर्ड कोई न तोड़ पाए किंतु यह भी सच है कि कुल मिलाकर देखा जाय तो सरेना निश्चित ही वर्तमान में विश्व टेनिस की सार्वकालिक महान खिलाड़ी है।
सम्पादक की कलम से —-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments