Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिलोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन में बदलाव, अलका लाम्बा महिला कांग्रेस...

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन में बदलाव, अलका लाम्बा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी तो वरूण चौधरी को कांग्रेस छात्र विंग NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नेट्टा डिसूजा के स्थान पर दिल्ली की तेज तर्रार महिला नेता अलका लांबा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है अलका लांबा दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक भी रह चुकी हैं इसी तरह वरूण चौधरी को कांग्रेस की छात्रविंग NSUI का नया अध्यक्ष बनाया गया है । इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि कन्हैया कुमार को या तो कोई बडी़ जिम्मेदारी दी जानी है या उन्हे लोकसभा का चुनाव लडा़या जाना स्पष्ट है। इसी के साथ ही राजस्थान के दिग्गज जाट कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को एआईसीसी की 6 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है जिग्नेश मेवाणी और विश्वजीत कदम को इस कमेटी का सदस्य चुना गया है देश के क ई राज्यों को मिला कर एक क्लस्टर कमेटी बनाई गयी है जिसमें कर्नाटक, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पांडुचेरी क्लस्टर वन में हैं, अध्यक्ष बने हैं हरीश चौधरी । सांसद नीरज डांगी को भी स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल कर लिया गया है। क्लस्टर 4 में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा,जम्मू कश्मीर , पंजाब, चंडीगढ, लद्दाख और हिमांचल प्रदेश।शामिल है जिसकी अध्यक्षता भक्तचरण दास होंगे। पूरे देश में कांग्रेस में टिकट वितरण में इन पांचों बनी क्लस्टर कमेटी ही कांग्रेस अपने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन कर शीर्ष नेतृत्व को भेजेगी।दूसरी क्लस्टर कमेटी मधुसूदन मिस्त्री की अगुवाई में होगी जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश ,गोवा, उडी़सा , अंडमान निकोबार के उम्मीदवारों का चयन करेगी सूरज हेगडे़ और शब्बीर परमिल इसके सदस्य होंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, दिल्ली, दादरा ,दमनद्वीप,और नागर हवेली जैसे राज्य तीसरी क्लस्टर में शामिल राज्य हैं जिसकी अगुवाई रजनी पाटिल करेंगी ।पंजाब कांग्रेस के नेता राणा केपी सिंह बिहार ,बंगाल, झारखंड,असम, अरूणाचल प्रदेश जैसे राज्यों की स्क्रीनिंग कमैटी के अध्यक्ष होंगे जयवर्धन सिंह और इवान डिसूजा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments