Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़मकर संक्रांति पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ का खिचड़ी सहभोग का...

मकर संक्रांति पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ का खिचड़ी सहभोग का आयोजन

लालगंज (आजमगढ) -17जनवरी-मकर संक्रांति के पर्व पर हम राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ के कार्य कर्ता खिचड़ी सहभोग का आयोजन कर समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने का काम करते हैं हम चाहते हैं कि देश में स्वच्छ एवं समर्थ सरकार बने। जो भी दल देश हित में काम करता है हम उसका समर्थन करते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ के विचार प्रचारक बैरिस्टर जी ने श्री दुर्गा प्रिंटिग प्रेस लालगंज पर प्रेस वार्ता में कही। विभाग प्रचारक जी ने कहा कि हम सभी स्वयंम सेवक सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। हम धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। गरीब सवर्णो के आरक्षण को आपने ऐतिहासिक निर्णय बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। मोदी जी उन्हीं के पदचिह्न पर चलते हुए गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का सराहनीय कार्य किया है। प्रयाग राज में लगे कुम्भ की व्यवस्था योगी जी की सरकार और केंद्र की मोदी जी की सरकार ने बहुत सुंदर की है। कुम्भ क्षेत्र में भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया गया है। राम मंदिर के प्रश्न पर आपने न्यायालय के निर्णय को सर्वोपरि बताया तथा बताया कि जो भी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं उस आधार पर हम कह सकते हैं कि न्यायालय का निर्णय राम मंदिर के पक्ष में ही आएगा। आपने कहा कि किसी के जन्म स्थान को बदला नहीं जा सकता है। हम चाहेंगे कि राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बने। भगवान राम ने जन्म भूमि के महत्व को बताते हुए लक्ष्मण से कहा था अपि स्वर्ण मयी लंका लंका में न रोचते लक्ष्मण, जननी जन्म भूमश्चि स्वरगा दपि गरीयसी। 2019 का चुनाव महाभारत जैसा है। एक तरफ सत्य के पक्ष में खड़ी भाजपा है तो दूसरी तरफ असत्य का समर्थन करने वाले स्वार्थ वादी दल है । भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी तथा डरवश गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दल देश को मजबूत और समर्थ सरकार नहीं दे सकते हैं। हम देश की जनता से अपील करते हैं कि वह 2019 के चुनाव में सत्य का समर्थन करने वाले दल को समर्थन दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ जिला व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र तथा भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, शिव शंकर मिश्र आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
–श्रवण कुमार, रिपोर्टर, News51. In–

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments