आईपीएल 2026 में चेन्नई की टीम बड़े अरमान और नये जोश के साथ उतरी,लेकिन उसका हाल फिलहाल पिछले वर्ष की भांति होने जा रहा है,अबतक खेले गए 6 मैचों में मात्र 2 पर जीत यह स्पष्ट इशारा कर रही है कि टीम में झोल है,टीम का संयोजन सही नहीं बैठ पा रहा है,मुझे अभीतक यह समझ में नहीं आरहा है कि टीम के 11 खिलाड़ियों को कौन चुन रहा है,जो टीम लगातार दो मैच जीती,उसमें बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी,मैनेजमेंट की पहली गलती मैथ्यू को सिर्फ इसलिए खिलाया गया कि वह आफ स्पिनर भी हैं,एक भी विकेट नहीं ले सके,दूसरी गलती ऋतुराज गायकवाड ओपनिंग करते हुए एक छोर पर टिक कर ऐंकरिंग का काम करने की कोशिश कर रहे हैं,उसमें भी विफ़ल हैं,टीम की सबसे बड़ी कमी है,अच्छे स्पिनर आलराउंडर की,नूर असफल हैं,कोई बताने वाला नहीं की, इतनी तेज और छोटी गेंदें क्यों।गुरूजपनीत अच्छे तेज गेंदबाज हैंउन्हे अभी मौके देख कर गेंदबाजी कराने की जरूरत है, आपने 14. 20-14.20 करोंड में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को बेंच पर बैठाने के लिए खरीदा है क्या,टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं क्या महेंद्र सिंह धोनी और मैनेजमेंट के बीच कोई मनमुटाव है,धोनी की टीम में कोई छाप नजर नहीं आ रही, वो प्रेक्टिस सेशन में टीम के साथ नजर आते हैं, लेकिन 11 में नहीं मुख्य कोच स्टीफेन फ्लेमिंग को इतनी तो समझ होगी कि टी-20 के ओपनर का मुख्य काम है शुरू के6 ओवर में 75-80रन बनाने की कोशिश, अगर इसमें वह आउट भी हो जाए कोई बात नहीं.ऋतुराज गायकवाड को अगर ओपनिंग करनी है तो बजाय 20-25 बाल पर25-30 रन बनाने के 20-25 बाल पर 45-50 रन बनाए या ओपनिंग छोड़कर आयुष म्हात्रे को ओपेन करने दें,और वन डाउन ब्रेविस को उतारें फिर ऋतुराज गायकवाड अपने स्वंयम आवें फिर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को उतारें, टीम में सरफराज की जगह नहीं बनती है और अगर प्रशांत वीर आलराउंडर हैं,तो उनसे अबतक बालिंग क्यों नहीं करवाई गई। इसके अलावा नूर अगर फ्लाप हैंतो उनकी जगह राहुल चाहर क्यों नहीं?मेरी समझ में आजतक नहीं आया कि चेन्नई सुपर किंग्स से मोईन अली और डेरिल मिचेल और रचित रविंद्र को टीम से क्यों निकाला गया, जब कि रचित रविंद्र बढिंया आलराउंडर थे,उनसे एक भी ओवर किसी मैच में बालिंग नहीं करवाई गई थी, अब मेरे हिसाब से टीम एकादश इस प्रकार होनी चाहिए। संजू सैमसन के साथ आयुष म्हात्रे को ओपनिंग करानी चाहिए, वन डाउन ब्रेविस, के बाद ऋतुराज गायकवाड को आना चाहिए फिर प्रशांत वीर,फिर शिवम दूबे ,फिर कार्तिक शर्मा, फिर जेमी एवर्टन, फिर अंशुल कम्बोज, फिर नूर या राहुल चाहर, फिर गुरूजपनीत सिंह. यही टीम एकादश में न तो सरफराज और न ही शार्ट की जगह बचती है, सरफराज काफी तेज नहीं खेल सकता,अब टीम में दो-दो धीमें खिलाड़ी (ऋतुराज गायकवाड और सरफराज) का क्या मतलब। और यही एकादश कम से कम पूरे इस आईपीएल टूर्नामेंट भर खिलाना चाहिए, ज्यादा प्रयोग करने की जरूरत नहीं है।-सम्पादकीय-News51.in
