Saturday, July 27, 2024
होमअपराधभाजपा प्रत्याशी वरूण कांत के भाई और भाजपा विधायक अरूंण कांत यादव...

भाजपा प्रत्याशी वरूण कांत के भाई और भाजपा विधायक अरूंण कांत यादव ने सपा प्रत्याशी की पिटाई की

पव ई(आजमगढ)8 जुलाई – आज ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के पहले पव ई ब्लाक पर भाजपा प्रत्याशी वरूण कांत यादव ने अपना पर्चा भरा बाद में नामांकन के लिए आये सपा समर्थित प्रत्याशी ओंकार यादव की वरूण कांत के भाई और भाजपा विधायक अरूंण कांत यादव ने डंडे और लातघूंसों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया तब जाकर ओंकार को ब्लाक के अंदर नामांकन कराया गया। उनके प्रस्तावक भी भाग गए थे। जो बाद में अपनी गाड़ी में बैठकर आए पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि सपा प्रत्याशी के आने में रास्ते मेंभाजपा समर्थक भीड़ रोड़ा लगा रही थी और विधायक अरूंण कांत यादव ने स्वयम डंडे से ओंकार को पीटा है। पुलिस चुपचाप खड़ी रही। अजमतगढ ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी मनीष मिश्र उर्फ पिंटू के अलावा किसी अन्य ने पर्चा नहीं भरा इसी प्रकार लालगंज ब्लाक से सपा प्रत्याशी अमलादेवी पत्नी नन्द लाल निवासी डोमनपुर के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा। इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अमला देवी के साथ शरद यादव ,उधव सिंह, कुँवर बहादुर सिंह और अरूण आदि थे अतरौलिया से चंद्रशेखर यादव ने नामांकन कियाऔर भाजपा प्रत्याशी हर्षित सिंह ने नामांकन किया। हरैया ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी संदीप पटेल और सपा प्रत्याशी सारिका पटेल ने नामांकन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments