Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिभाजपा का घोषणापत्र -संकल्पित भारत, सशक्त भारत

भाजपा का घोषणापत्र -संकल्पित भारत, सशक्त भारत

नयी दिल्ली -आज भाजपा ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र (संकल्पित भारत -सशक्त भारत) जारी किया और इसे राष्ट्र वाद आधारित बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिह, संसदीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा का दावा है कि घोषणा पत्र एक लाख लोगों की रायशुमारी के बाद बनाया गया है। घोषणा पत्र में जो प्रमुख बातें हैं वे निम्न हैं-
1- 2022 तक किसानों की आय दुगनी की जाएगी।
2- किसानों के क्रेडिट कार्ड 5 साल तक ब्याज मुक्त रखा जाएगा।
3-पीएम किसान सम्मान योजना का विस्तार किया जाएगा।
4- ग्रामीण विकास के लिए 25 लाख करोड़ व्यय किए जाएंगे।
5- हर परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा
6- धारा 370 और 35ए को समाप्त किया जाएगा।
7- राम मंदिर निर्माण के लिए सभी सम्भावनाओं को तलाशा जाएगा।
8-अवैध घुसपैठ को हर हाल में रोकेंगे ।
9- 60 वर्ष पार कर चुके किसानों को पेंशन दिया जाएगा।
10- इंफ्रास्टरक्चर के लिए 100 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
11- तीन तलाक पर कानून बनाया जाएगा।
12- छोटे व्यापारीयों को 60 की उम्र के बाद पेंशन दिया जाएगा।
13- कारोबारीयों को मर्चेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
14- मछुवारों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।
उपरोक्त बातें घोषणा पत्र में कही गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments