Saturday, July 27, 2024
होमराज्यउत्तर प्रदेशनहीं रहे राजनीति के पुरोधा, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव

नहीं रहे राजनीति के पुरोधा, धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव

हरियाणा (गुरुग्राम) – आज आखिर कार मुलायम सिंह यादव की मृत्यु बीमारी से जुझते हुए प्रातः 8.16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गयी।50 दिन अस्पताल में भर्ती रहे मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी के निधन के 93 दिनों के बाद उसी अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई जहाँ उनकी पत्नी का हुआ था। 22 नवम्बर 1939 को उनका जन्म हुआ था, कल सैफ ई में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। यूपी में 3 दिनों का राजकीय शोक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू द्रोपदी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ,गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित देश के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ,सोनियां गांधी और राहुल गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने राजनितिक कैरियर की शुरुआत उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़ कर शुरू किया और समाजवादी पार्टी की स्थापना की। उन्होने अपने जीवन काल में क ई सरकारों को बनाने बिगाड़ने में अपना अहम योगदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षामंत्री भी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments