Saturday, July 27, 2024
होमराज्यउत्तर प्रदेशक्या शुक्रवार को ऐबीपी न्यूज चैनल पर सी वोटर सर्वे का इन्कम...

क्या शुक्रवार को ऐबीपी न्यूज चैनल पर सी वोटर सर्वे का इन्कम टैक्स के सपा नेताओं पर छापेमारी का कारण तो नहीं?

लखनऊ- क्या शुक्रवार को ऐबीपी न्यूज चैनल पर सी वोटर सर्वे का खुलासे का सपा नेताओं के घरों और दफ्तरों पर हुई इन्कम टैक्स की रेड का सीधा कनेक्शन तो नहीं है। उस कल के सर्वे में सपा को मात्र लगभग 1 प्रतिशत के बीच भाजपा से फासला कम दिखाया गया है और लगता यही है कि निकट भविष्य में सपा ,भाजपा से आगे भी बढत ले सकता है। और आज सपा के तीन बड़े नेताओं के यहाँ हुई इन्कम टैक्स की रेड की टाइमिंग तो यही दर्शा रही है कि भाजपा सरकार सम्भवतः घबरा कर रेड करा रही है भले ही यह सही न भी हो, लेकिन इन्कम टैक्स के छापे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठने ही है। इधर अखिलेश यादव के रथयात्रा में उमड़ रही भीड़ भी कुछ इशारे तो कर रही है हालांकि भाजपा और कांग्रेस की प्रियंका गांधी की रैलीयों में भी काफी भीड़ जुट रही है लेकिन साफ दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का असल मुकाबला सपा से ही है एक बात और मायावती की पार्टी बसपा की हालत एक दम पस्त हो चुकी है।मुझे पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश में बसपा को पीछे छोड़ उससे ज्यादा सीट ला सकती है। प्रियंका गांधी की संगठन को मजबूत करने का प्रयास और जनता में पैठ रखने की जद्दोजहद और जातिविहीन संगठन को 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का एलान अगर क्लिक कर गया तो कांग्रेस बसपा से ज्यादा सीट ला सकती है लेकिन साफ दिख रहा है कि अब भाजपा और सपा के बीच की लड़ाई एक दम करीबी है कोई भी भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments