Saturday, July 27, 2024
होमखेल जगतआईपीएल में खिलाड़ियों की खरीददारी - खिलाड़ी हुए मालामाल, क्रिकेट केविकास के...

आईपीएल में खिलाड़ियों की खरीददारी – खिलाड़ी हुए मालामाल, क्रिकेट केविकास के साथ ही खिलाड़ियों के अर्थ (धन) की चिंता से मुक्ति मिली

बेंगलुरू- 12 और 13 अप्रैल को आईपीएल में खिलाड़ियों की 10 टीमों ने खरीद फरोख्त कर अपनी -अपनी टीम की कमियों को दूर भी किया। अबकी बार अधिकतर टीमों ने धोनी की चेन्नई सुपर किंग की रणनीति अपनाते हुए आलराउंडर खिलाड़ियों को अपने -अपने टीम में लिया। वहीं कुछ टीमों ने तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में लेने के लिए दौलत को बेहिसाब लुटाकर अपने टीम के साथ जोड़ा। अब देखते हैं किस टीम ने कौन -कौन खिलाड़ी अपने साथ जोड़ा ।सबसे पहले मुम्बई की बात करें तो ईशान किशन सबसे मंहंगे 15.25 करोड़, टिम डेविड 8.25 करोड़, जोफ्रा आर्चर 8 करोड़, डेवाल्ड ब्रेविस 3 करोड़, डेनियल सेम्स 2.60 करोड़, तिलक वर्मा 1.70 करोड़, मुरूगन अश्विन 1.60 करोड़, टाईमल मिल्स 1.50 करोड़, जयदेव उनादकर 1.30 करोड़, रिले मेरेडिथ 1 करोड़, फेब्रियन एलन 75 लाख, मयंक मारकंण्ड 65 लाख, संजय यादव 50 लाख, बासिल थम्पी 30 लाख, अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख, रमनदीप, आर्यन जुवाल, अनमोल प्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रितिक शौकीन और अरशद खान 20-20 लाख में खरीदे गए।

चेन्नई सुपर किंग ने दीपक चाहर 14 करोड़, अम्बाटी रायडू 6.75 करोड़, डेवन ब्रावो 4.40 ,शिवम दुबे 4 करोड़, क्रिस जार्डन 3.60 करोड़, राबिन उथप्पा 2 करोड़, मिशेल शेंटेनर 1.90 करोड़, ऐडेम मिल्ने 1.90 करोड़, राजवर्धन हेंगरगेकर 1.50 करोड़, प्रशांत सोलंकी 1.20 करोड़, डेवोन कोनवे 1.करोड़ , महेश तीक्ष्णा 70 लाख, डेवन प्रिटोरियस 50 लाख, हरि निशांत, एन जगदीशन, तुषार देश पांडे, के एम आसिफ, सिमरन जीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, भगत वर्मा को 20-20 लाख रुपये में चेन्नई की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया है।

गुजरात टाइंस- ये टीम पहली बार आई पीएल की दो न ई जुड़ी टीमों में एक है इसने लौकी फर्गुसन को 10 करोड़ में, राहुल तेवतिया 9 करोड़, मो. शमी 6.25 करोड़, यश दयाल 3.20 करोड़, डेविड मिलर 3 करोड़, आर सांई किशोर 3 करोड़, अभिनव सदरंगानी 2.60 करोड़, मैथ्यू वेड 2.40 करोड़, अलजारी जोसेफ 2.40 करोड़, जेसन राय 2 करोड़, रिध्दमान साहा 1.90 करोड़, जयंत यादव 1.70 करोड़, विजय शंकर 1.40 करोड़, डोमानिक ड्रैक्स 1.10 करोड़, गुरूकीरत, वरूण ऐरोन 50-50 लाख, नूर अहमद 30 लाख, दर्शन नालकंडे, साईं सुदर्शन और प्रदीप सांगवान 20-20 लाख रुपये में बिके।

पंजाब किंग्स – इस टीम ने लियाम लिविंग स्टोन को 11.50 करोड़ में, कैगियो रबाडा 9.25 करोड़, शाहरूख खान 9 करोड़, शिखर धवन 8.25 करोड़, जानी बेयरेस्टो 6.75 करोड़, ओडियन स्मिथ 6 करोड़, राहुल चाहर 5.25 करोड़, हरप्रीत बरार 3 .80 करोड़, राज बाबा 2 करोड़, वैभव अरोड़ा 2 करोड़, नाथन एलिस 75 लाख, प्रभु सिमरन जीत सिंह 60 लाख, ऋषि धवन 55 लाख, संदीप शर्मा 50 लाख, भानुका राजपक्षे 50 लाख, बेनी हावेल 40 लाख, ईशान पोरेल 25 लाख, प्रेरक मानकड, अर्थाव ताडे, जितेंश शर्मा, रितिक चटर्जी, बालतेज ढाडा और अंश पटेल सभी 20-20 लाख में बिके।

आरसीबी -आर सी बी की टीम ने हसरंगा 10.75 करोड़, हर्षल पटेल 10.75 करोड़, हेजलवुड 7.75 करोड़, डुप्लेसिस 7 करोड़, दिनेश कार्तिक 5.50 करोड़, अनुज रावत 3.40 करोड़, शाहबाज अहमद 2.40 करोड़, डेविड विली 2 करोड़, शेरफेन रेदरफोर्ड 1 करोड़, लोमरोर 95 लाख, फिन ऐलेन 80 लाख, बेहरनडोर्फ 75 लाख, सिद्धार्थ कौल 75 लाख, कर्ण शर्मा 50 लाख, सुयश प्रभु देसाई 30 लाख, चामा मिलिंद 25 लाख, आकाशदीप, लवनीत सिसौदिया, ए गौतम सभी को 20 -20 लाख रुपये में खरीदे गए।

दिल्ली कैपिटल्स -शार्दूल ठाकुर 10.75 करोड़, मिशेल मार्श 6.50 करोड़, डेविड वार्नर 6.25 करोड़, खलील अहमद 5.25 करोड़, चेतन सकारिया 4.20 करोड़, रोवमैन पावेल 2.80 करोड़, मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़, के एस भरत, कुलदीप यादव 2-2 करोड़, कमलेश नागरकोठी 1.10 करोड़, मनदीप सिंह 1.10 करोड़, ललित यादव 65 लाख, लुंगी नगिदी 50 लाख, यश डुल, टिम सैफर्ट, प्रवीण दूबे सभी 50-50 लाख, अश्विन हेबर, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, रिपल पटेल सभी 20-20 लाख में बिके।

कोलकाता नाइट राईडर -इस टीम ने श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ में, नीतिश राणा 8 करोड़, पेट कमिंश 7.25 करोड़, शिवममावी 7.25 करोड़, सैम बिलिंग्स 2 करोड़, उमेश यादव 2 करोड़, ऐलेक्स हेल्स 1.50 करोड़, टिम साउथी 1.50 करोड़, मो. नबी 1 करोड़, आंजिक्य रहाणे 1 करोड़, शेल्डन जैक्सन 60 लाख, रिंकू सिंह 55 लाख, अशोक शर्मा 55 लाख, चमीका करूणारत्ने 50 लाख, अभिजीत तोमर 40 लाख, अनूकूल राय, रसिक दार, बाबा इंद्रजीत, अमन खान, रमेश कुमार, प्रथम सिंह सभी 20-20 लाख में बिके।

राजस्थान रायल्स -इस टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा 10 करोड़, सिमरोन हेट मायर 8.50 करोड़, टेंट बोल्ट 8 करोड़, देवदत्त पाडिकल 7.75 ,यजुवेंदर् चहल 6.50 करोड़, आर अश्विन 5 करोड़, रियान पराग 3.80 करोड़, नवदीप सैनी 2.60 करोड़, नाथन कुल्टर नाईन 2 करोड़, जेम्स नीशाम 1.50 करोड़, करूण नायर 1.40 करोड़, रासिन वेन डेर हुसैन 1 करोड़, डेरिल मिशेल 75 लाख, ओबेड मैकोय 75 लाख, के सी करियप्पा 30 लाख, कुलदीप सेन, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गरवाल तथा अनुनय सिंह सभी 20-20 लाख में बिके।

सनराइजर्स हैदराबाद -इस टीम ने पिछली बार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए निकोलस पूरन 10.75 करोड़, वाशिंगटन सुंदर 8.75 करोड़, राहुल त्रिपाठी 8.50 करोड़, रोमैरियो शेफर्ड 7.75 करोड़, अभिषेक शर्मा 6.50 करोड़, भुवनेश्वर 4.20 करोड़, मार्को जेनसेन 4.20 करोड़, टी नटराजन 4 करोड़, कार्तिक त्यागी 4 करोड़, एडम मार्करम 2.60 करोड़, सीन ऐबेट 2.40 करोड़, ग्लैन फिलिप्स 1.50 करोड़, श्रेयस गोपाल 75लाख, विष्णु विनोद 50 लाख, फजलहक फारूखी 50 लाख, प्रियंम गर्ग, जगदीश सुचित, आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दूबे सभी को 20-20 लाख मिलेंगे।

लखन ऊ-ये इस बार पहली दफा आई पीएल खेलने वाली दूसरी टीम है जिसने आवेश खान को 10 करोड़, जैसन होल्डर को 8.75 करोड़, कुणाल पांडया को 8.25 करोड़, मार्क वुड 7.50 करोड़, क्विंटन डिकाक 6.75 करोड़, दीपक हुड्डा 5.75 करोड़, मनीष पांडेय 4.60 करोड़, दुष्मता चमीरा 2करोड़, इर्विन लुइस 2 करोड़, के गौतम 90 लाख, अंकित राजपूत 50 लाख, शाहबाज नदीम 50 लाख, काईल माईल्स 50 लाख, मनन बोहरा ,मोहसिन खान, मयंक यादव, आयुष बदोनी, कर्ण शर्मा सभी 20-20 लाख में बिके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments