Saturday, July 27, 2024

—Briefing -10—

1-आज सुप्रीम कोर्ट ने 10 प्रतिशत गरीब सवर्णो को आरक्षण देने वाले बिल पर जो चार जनहित याचिका, दाखिल की गई है उसे महत्वपूर्ण और क्या संवैधानिक प्रवाधानो के अनुरुप है या नहीं,के संबंध में जानकारी के लिए नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जबाब दाखिल करने को कहा है। किंतु तत्काल आरक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
2- आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के रोहतक के आवास सहित दिल्ली और हरियाणा के 30 ठिकानो पर सीबीआई ने छापेमारी की है और कहा है कि यह छापेमारी 2003-2007 तक हुए जमीन घोटाले के संबंध में की गई है। जिस समय रोहतक में उनके आवास पर छापा मारा गया उस समय भूपेंदर सिंह हुड्डा अपने आवास पर मौजूद थे। उधर कांग्रेस ने तीखी प्रति क्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जींद के उपचुनाव में भूपेंदर सिंह हुड्डा प्रचार न कर पाएं इस लिए जानबूझ कर उन्हें परेशान करने के लिए भाजपा के इशारे पर छापा मारा गया है। उधर उनके पुत्र दीपेंदर हुड्डा ने कहा है कि साढे चार साल में तमाम तरह से परेशान किया जा रहा है। हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। सीबीआई के अधिकारीयों ने पूर्व मुख्यमंत्री से चार घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में सभी विपक्षी दलो के नेताओं ने तीखी प्रति क्रिया व्यक्त की है।
3- श्री हरिकोटा में इसरो ने सबसे हल्का उपग्रह कलाम सेट वी2 का सफल परीक्षण किया। सेना द्वारा निगरानी के कार्य में मदद करेगा।
4- किसानों द्वारा मध्य प्रदेश में कर्ज माफी में पिछली सरकार में की गई धांधली की शिकायत के बाद मुख्य मंत्री कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी की शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम सभी जिलों में खुलवाकर निस्तारण का आदेश दिया है। भाजपा सरकार में किसानों का 100-50 रुपये का कर्ज माफ किया गया था।
5- सीबीआई निदेशक के लिए प्रधान मंत्री के आवास पर हुई सलेक्शन कमेटी की बैठक में निदेशक की नियुक्ति पर विचार नहीं हो पाया अब अगले हफ्ते पुनः सलेक्शन कमेटी की बैठक नहीं हो पाई। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के अनुसार 70-80 नाम थे किंतु ये किस विभाग के थे और उनके डिटेल्स नहोने से सबका बायोडाटा मंगाया गया है।
6- आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उड़ीसा के दौरे पर हैं वहां जनसभा को संबोधित करने के अलावा HAL के कर्म चारियों से भी मुलाकात किया।
ब-दिल्ली के उपराज्यपाल के आवास पर केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच मुलाकात हुआ।
7- शिवसेना के मुखपत्र सामना में शिवसेना ने प्रियंका गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी भी इंदिरा गांधी की तरह हुक्म की रानी साबित होंगी। वही आज भी भाजपा नेताओं का प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत हमले जारी रहे। बिहार के भाजपा के मंत्री की टिप्पणी पर जेडीयू ने मंत्री से माफी मांगने को कहा है।
ब-हिंदी की प्रख्यात लेखिका कृष्णा सोबती का निधन हो गया है। उनकी उम्र 93 वर्ष थी उन्हें कयी पुरस्कार भी मिल चुके हैं। असहिष्णुता के मामले में उन्होंने सरकारी पुरस्कार सरकार को लौटा दिया था।
8-भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा हैं। 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस पर भारत के मुख्य अतिथि होंगे।
9- दिल्ली (एन सी आर) में कल से हुई बारिश और और ओले पडने से तथा तेज हवाओं के कारण एक बार फिर पूरे देश में ठंड बढ गयी है। अभी बारिश और तेज हवाएं 2 दिन और चलने का अनुमान है।
10- 1फरवरी को इस सरकार का छठवाँ और अंतिम पूर्ण बजट को पेश करने को लेकर कांग्रेस ने इसे संविधान और लोक तंत्र का अपमान बताते हुए इसका विरोध किया है।
ब-वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलबाजी के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आज पूछे जाने पर उन्होंने इस तरह की अटकलबाजी की जानकारी से इनकार किया है। वरूण गांधी राहुल गांधी के चचेरे भाई हैं।
स-कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में दो उपाध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। एक पूर्वांचल में प्रियंका गांधी की मदद के लिए और दूसरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्योतिराराजे सिंधिया के काम में हाथ बंटाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments