Sunday, September 8, 2024

—Briefing -10—

1-आज जम्मू कश्मीर के श्री नगर में राजबाग इलाके में सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर आतंकवादीयों ने ग्रेनेड ब्लास्ट कर हमला किया जिसमे तीन सुरक्षाबल के जवान और तीन अन्य घायल हो गए हैं। इसके पहले पिछले 48 घंटे में पाकिस्तान द्वारा सीज फायर के उलंघ्घन में भारतीय जवानो ने मुंहतोड़ जबाब दिया जिसमे 5 पाकिस्तान के जवान मारे गए।
2- 24 जनवरी को नये सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए सर्वोच्च कमेटी (प्रधान मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे) चुनेगी।
3- आज प्रयाग राज में कुंभ मेला मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण किया और अपनी पत्नी सविता कोविद के साथ सेल्फी भी लिया। बाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल के साथ फोटो भी खिंचवाया।
4- आज सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में बार बालाओं के डांस के लिए सशर्त अनुमति दी है। जिसके अनुसार बारडांस साढे ग्यारह बजे रात्रि तक ही चलेगाऔर बार बालाओं पर रुपये नही उछाले जाएंगे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को इस संबंध में नया दिशा निर्देश (नियमावली) बनाने का निर्देश दिया है।
5- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू के कारण एम्स में भर्ती कराया गया है। उधर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अपने इलाज के लिए अमेरिका गये हुए हैं। तथा केंद्रीय मंत्री रवीशंकर प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेटली के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।
6- आज एन आईए ने पंजाब के लुधियाना में छापा मारकर एक मौलवी को आईएस आईएस से जुड़े होने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। अभी कयी अन्य की तलाश की जा रही है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के अमरोहा, हापुड, बुलंद शहर, आदि शहरों पर छापा मारा गया है। अमरोहा में भी एक को हिरासत में लिया है। कयी संदिग्ध की तलाश की जा रही है। मौलवी जुबेर के घर भी छापे मारकर कयी कागजातों को कब्जे में लिया गया।
7- आज दिल्ली के खयाला में एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार की पत्नी और किरायेदार को धारदार हथियार से बुरी तरह से पूरे मोहल्ले वालो के सामने काट डाला। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो लेते रहे किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं किया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आरोपी मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
8- आज राम रहीम को पत्रकार की हत्या के आरोप में सीबीआई की पंचकूला अदालत ने वीडियो कांफरेंस के जरिए उम्र कैद की सजा सुनाई है हालांकि सीबीआई ने फांसी की सजा की मांग की थी। उनके तीन सहयोगीयो को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। और सबको जुर्माना भी लगाया गया है।
ब- आज प्रगति शील समाजवादी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज कहा है कि बिना हमारी पार्टी के समर्थन के किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बन सकती।
9-आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफरेंस कर कहा है कि उनके भतीजे आकाश पार्टी में किसी पद पर नहीं है। और प्रेस में केक को बांटते जिस तरह दिखाया गया है सही नहीं है। प्रेस सरकार के इशारे पर पार्टी को बदनाम कर रही है। उन्होंने अपने भतीजे आकाश को पार्टी से जोड़ने का इशारा किया।
ब- बसपा सुप्रीमो 19 तारीख को कोलकाता में होने वाली महारैली में शामिल नहीं होंगी ऐसा सूत्र बताते है ंंउधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उक्त महारैली में शामिल नहीं होंगे लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनुवी और मल्लिकार्जुन खडगे रैली में शामिल होंगे।
10- आज इनकम टैक्स के अधिकारीयों ने उत्तर प्रदेश के कयी जिलों के प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मारा है लखन ऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा सहित कई जिलों में प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मारा गया है और अभी भी छापे की काररवाई चल रही है।
ब-22 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं यहां वह कयी नुक्कड़ सभाओं के अलावा अन्य कयी कार्य करम में शामिल होंगे।
स-खनन घोटाले में आज ईडी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई के एफ आईआर के बाद ईडी ने यह केस दर्ज किया है। मनी लांड्रीग में कयी आरोपीयों के साथ अखिलेश यादव पर भी केस दर्ज किया गया है।
द-राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आज कहा कि नरेन्द्र मोदी झूठ बोलने की फैक्टरी है। वह जिस तरह से झूठ बोलते हैं उस तरह से तो हम सच भी नहीं बोल पाते।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments