“इंडिया गठबंधन” को हराने के लिए चंद्रशेखर आजाद, और ओवैसी की पार्टी गठबंधन कर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी,कहने को तो १९ प्रतिशत दलित और २१ प्रतिशत मुस्लिम मिलकर ४०प्रतिशत होता है, उपर से देखने में यह वोट प्रतिशत प्रभाव शाली लगता है, लेकिन इसकी असली वजह ये नहीं है, इस राजनीतिक लड़ाई के पीछे की चली गई चालों को समझना भी जरूरी है, हालांकि मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक नागरिक जो राजनीति में जरा भी रूचि रखते हैं वे इसके पीछे किसका हाथ है, साफ है जिस दल को इसका लाभ मिलेगा,उसी के इशारे पर यह गठबंधन करवाया गया है, इसके पहले ओवैसी और चंद्र शेखर आजाद,रावण दोनों ने अखिलेश यादव से अलग -अलग अपने -अपने दल को”इंडिया गठबंधन”में शामिल करने का निवेदन किया था,तब अखिलेश यादव ने उन्हें (“बीजेपी की “B”) टीम बता कर”इंडिया गठबंधन “में शामिल करने से साफ इंकार कर दिया था,तब ओवैसी ने चिढ़कर बयान दिया था कि अब वोट अब्दुल से और सिर्फ दरी बिछवाना ,ये नहीं चलेगा और इसी ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से तालमेल कर उन्हें बिहार में गठबंधन जीतने पर उन्हें बिहार का मुख्य मंत्री बनाने का वादा किया था, अब चंद्र शेखर आजाद, रावण की पार्टी से तालमेल के बाद किसी मुस्लिम को नहीं, चंद्र शेखर आजाद, रावण को गठबंधन की जीत की स्थिति में”मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। असल में यूपी में। मायावती के पराभव और राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनने के बाद जिस तरह से पूरे भारत में दलितों और पिछड़ों का कांग्रेस की तरफ पूर्व की तरह झुकाव बढ़ा है और यूपी में अखिलेश यादव का बढ़ता कद ,इन दोनों दलों को एकजुट कराया गया है। अब ओवैसी और चंद्र शेखर आजाद, रावण दोनों की यूपी में कोई खास स्थिति नहीं है, चंद्रशेखर आजाद, रावण दलितों के उभरते नेता जरूर हैं, लेकिन उनके पिछली बार चुनाव जीतने में चंद्रशेखर आजाद,रावण के पीछे अखिलेश यादव का हाथ था, चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें विशिष्ट वीआईपी सुरक्षा प्रदान कर दी,वह पुलिस अधिकारियों से जिस तरह बात करते हैं और अधिकारी जी-जी करते हैं,वह देखने लायक है, वहीं ओवैसी का कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आग उगलते अक्सर देखा -सुना जाता है और अब अखिलेश यादव पर भी हमला करते दिख रहे हैं, अपने गृहनगर हैदराबाद में ओवैसी अपने दल को५-६ सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ाते हैं और यूपी, बिहार में “इंडिया गठबंधन”हराने के लिए भारी संख्या मे उम्मीद वार उतारते हैं। अब इन दोनों दलों को कितना मुस्लिम और कितना दलित वोट करेगा, देखने की बात होगी।_सम्पादकीय-News51.in
