Saturday, October 3, 2026
होमराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस पार्टी में पद से हटनें के बाद सिद्धारमैया, राजा वेडिंग और...

कांग्रेस पार्टी में पद से हटनें के बाद सिद्धारमैया, राजा वेडिंग और अजय राय ने एक नया उदाहरण पेश कर उन कांग्रेस नेताओं के सामने अच्छा उदाहरण पेश कर आइना दिखाया

कांग्रेस पार्टी 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद बेहद बुरे दौर से गुजर रही थी, साथ ही राहुल गांधी भी नवसिखुया राजनितिज्ञ के दौर में थे । समय के साथ परिवार सहित उनपर इतने बुरे-बुरे ताने मारे गए और तमाम अच्छे राजनितिक और घरेलू सम्बन्ध रखने वाले ऐसे लोग उनका साथ छोड़कर अपने हित के हिसाब से कांग्रेस से किनारा करते गए और फिर उनको पप्पू कहकर भी उनका मजाक उड़ाया जाने लगा, खासकर पुराने कांग्रेसी नेता,जिन्होने गांधी-नेहरू परिवार से नाम, इज्जत और धन कमाया, वेभी साथ छोड़कर अन्य पार्टी में चले गए, इन सबसे इतर राहुल गांधी ने धीरे-धीरे अपने को संभाला, अपनी कमज़ोरियों को समझा, और मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनाकर सड़क पर लड़ाईयां लडी, तब जाकर समझ आया कि बिना नौजवानों का नया संगठन खड़ा किए बिना पुराने कांग्रेसियों से जो अपनी ताकत,पार्टी में अपनी पकड़ का धौंस देकर सीनियारिटी का रूवाब दिखाकर राहुल को ब्लैकमेल करते थे, से छुटकारा पाना संभव नही है, फिर उन्होने हर राज्य में NSUI और यूथ कांग्रेस में अपने वफादारों की टीम बनानी शुरू की, जिससे कई कांग्रेसी नाराज होकर अपने को कांग्रेस से अलग कर लिया, जिनमें गुलाम नबी आजाद जैसे पुराने नेता रहे। आज कांग्रेस एकदम से बदली आने लगी है और सड़कों पर जनता की ओर राहुल गांधी की आवाज बन कर लड़ाई लड़ रही हैपहले सिद्धारमैया, अशोक गहलोत जैसे अपनी मठाधीशी अपने राज्य में चलाते थे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी उनका बालबांका नहीं कर पाते थे लेकिन अब हालात काफी अलग है,कांग्रेस नेतृत्व काफी मजबूत हो चुका है, उदाहरण के तौर पर कर्नाटक में मुख्य मंत्री का बदलाव, यूपी और पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन हुआ, लेकिन न ही सिद्धारमैया, न ही अजय राय ने नाखुशी जाहिर की और न ही राजा वेडिंग ने, सभी यह मान रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व को अधिकार है, जिसे चाहे पद से हटाए, हम सभी पार्टी के निष्ठावान और मजबूत सिपाही हैं, अब कांग्रेस नेतृत्व अपने हिसाब और पार्टी हित में जैसा चाहे, राज्य वार संगठन या किसी पद पर किसी को हटा और बना सकती है-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments