Saturday, October 3, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनावों की घोषणा से पहले पंजाब और...

कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनावों की घोषणा से पहले पंजाब और उत्तर प्रदेश में बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष, इस बदलाव का यूपी और पंजाब में पार्टी पर असर

पहले यूपी कांग्रेस की बात करते हैं,जबसे प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को हटाकर राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी बनाया गया था तभी से यह कहा जाने लगा था कि राजेंद्र पाल गौतम से प्रदेशअध्यक्ष अजय राय से उनकी नहीं बनती,मगर यह सच नहीं था बल्कि हकीकत ये थी कि अजय राय बहुत ही मेहनती और कर्मठी अध्यक्ष रहे, लेकिन सच तो यह था कि अजय राय जिस बिरादरी से आते थे, उसमें अधिकांश भाजपा सपोर्टर थे, ऐसा माना जाता है,उधर योगी आदित्य नाथ से ब्राह्मणों की नाराजगी भी किसी से नहीं छिपी है,यह बात दीगर है कि राज्य सभा चुनाव टिकट वितरण में ब्राह्मणों की नाराज गी कम करने की कोशिश की है। सम्भवतः यही कारण रहा आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा की प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई है उनके साथ ही इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है,और वीरेंद्र चौधरी को विधान मंडल दल का नेता बनाया गया है और सीनियर उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद बनाए गए हैं। आराधना मिश्रा 3 बार से रामपुर खास की विधायक हैं और 8 बार से वहीं के सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी भी हैं साथ ही महिला भी हैं उनको अपने पिता प्रमोद तिवारी जी का मार्ग दर्शन भी मिलता रहेगा।उधर अजय राय को कोई बड़ा पद भी कांग्रेस में दिया जा सकता है, इस तरह कांग्रेस अपने पुरानै वोट बैंक को पुनः यूपी में ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित वर्ग को अपने साथ इस सांगठनिक परिवर्तन के साथ ही विधान सभा चुनाव में उतरना चाहती है अब बात पंजाब राज्य की करें वहां की कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह बहुत समय से चल रही थी ,लेकिन तत्कालीन प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ठीक ढंग से हैंडिल नहीं कर पा रहे थे साथ ही ऐसा दिख रहा था मानों तत्कालीन अध्यक्ष राजा वेडिंग का पक्ष ले रहे थे, इससे अन्य गुट उनसे भी नाराज चल रहा था मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी तक सारी बातें पहुंचती रही, मजबूरन कांग्रेस नेतृत्व ने वहां पहले प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की जगह बेहद संजीदा सचिन पायलट को सौंपी, जिससे पंजाब के तमाम नेताओं का गुस्सा कम हुआ फिर उन्होने हाल ही में जो रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी, उसमे उन्होने कांग्रेस नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सलाह दी और आज अध्यक्ष राजा वेडिंग की विदाई के साथ ही कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश की कमान पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी और कप्तान परगट सिंह को सौंप दी,जिनके नेतृत्व में अब पंजाब विधान सभा का चुनाव कांग्रेस लड़ेगी,इस परिवर्तन के साथ ही सभी नाराज कांग्रेस नेतागण अब एकजुट होकर पंजाब का विधान सभा चुनाव लड़ेंगे ।-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments