बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद अंततः कांग्रेस नेतृत्व ने राजद का पिछलग्गू बने रहने से संगठन को पहुँचे नुकसान के कारण अब कांग्रेस ने पीछा छुड़ाने में ही अपनी भलाई समझी है। इसीलिए वर्षों से लटके संगठन सृजनात्मक कार्य क्रम के अंतर्गत बिहार में फिर से मजबूती से खड़ा हो आखिरकार लम्बे अंतराल के बाद 53 बिहार जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई। जिनमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति,मुस्लिम समुदाय का बोलबाला है,नये और युवावर्ग के 43 नये जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं10 पुराने जिलाध्यक्षों पर भरोसा जताया गया है, अगर बिहार के सामाजिक और जातिगत समीकरण की बात की जाए तो 10 यादव, 10 ब्राह्मण, 7 अनुसूचित जाति और 7 मुस्लिम समुदाय से,7 भूमिहार और 5 राजपूत जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष पूर्व की भांति बने रहेंगे।-सम्पादकीय- News51.in
