पटना विश्व विद्यालय के छात्र संगठन के चुनाव 2026 में कांग्रेस के छात्र विंग NSUI ने वर्षों बाद कन्हैया कुमार के निर्देशन में लड़ी चुनावी लड़ाई में पहलीबार छात्र संगठन के दोनों शीर्ष पदों पर जीत हासिल कर कांग्रेस का झंडा बिहार में बुलंद कर दिया है NSUI के शांतनु शेखर को2896 वोट मिले जब कि जद यू के प्रत्याशी प्रिंस कुमार को मात्र 1400 वोट हासिल हुआ। इसी प्रकार NSUIकी महासचिव पद पर खुशी कुमारी 2164 मतों के साथ विजय हासिल की, वहीं दूसरे स्थान पर 1611 मत पाकर राजद के प्रत्युषराज रहे, भाजपा की ABVP की अनुष्का कुमारी924 वोट पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गई, निर्दलीय शिफत फैज ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, वहींABVP के अभिषेक कुमार संयुक्त सचिव के पद पर और इसी पार्टी के हर्ष वर्धन ने कोषाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। सबसे कमाल की बात ये रही कि बिहार की दोनों बड़ी पार्टियां राजद और जदयू की बड़ी बुरी हार हुई, पिछले 20-25 सालों से इन्ही दोनों दलों का वर्चस्व कायम था, बीच-बीच में ABVP भी जीतती रही-सम्पादकीय-News51.in
