Sunday, September 8, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

आजमगढ – कलेक्टरेट के अतिरिक्त अधिकारी, प्रथम श्री जलालुद्दीन सहित कलेक्टरेट के 5 अन्य कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई आज मीटिंग हाल में दी गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, प्रथम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी /सीआर ए, श्री रमाशंकर प्रसाद के साथ कलेक्टरेट कर्मचारियों श्री विनोद कुमार श्री वास्तव, श्री मती रमावती देवी, राजनाथ मिश्र, गोपाल दास को जिलाधिकारी महोदय के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वि/रा,अपर जिलाधिकारी, प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी सदर भी विदाई समारोह में उपस्थित रहे, इन अधिकारियों के साथ कलेक्टरेट के तमाम कर्मचारी गण रमाकांत सिंह, सन्तोष कुमार श्री वास्तव, झानेंद्र मिश्र, हरिनाथ यादव, सूर्य भान यादव, कृपानरायन श्री वास्तव आदि कर्मचारी गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के साथ सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए उनके नये जीवन के प्रवेश पर शुभकामनाएं दी। सभी सेवानिवृत्ति अधिकारी /कर्मचारियों को गले में माला पहनाकर शाल और रामायण देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments