रायबरेली – लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सोनियां गांधी आज रायबरेली पहुंची उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रायबरेली की जनता को धन्यवाद देंगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के कारणों की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी।