Sunday, February 15, 2026
होमराजनीतितेलंगाना नगर निकाय चुनाव-BRS और ओवैसी की पार्टी की करारी हार, ...

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव-BRS और ओवैसी की पार्टी की करारी हार, बीजेपी की करारी हार फिर भी दो महानगर जीती, शेष पांचो पर कांग्रेस का कब्जा

तेलंगाना में लोक सभा चुनाव के बाद मुख्य मंत्री रेवंत रेड्डी का यह पहला लिटमस टेस्ट था,लेकिन रेवंत रेड्डी ने कमाल कर दिखाया।नगर निगम की तेलंगाना की कुल 7 सीट है नलगोडा,मंचेरियल,रामागुंडम,कोठागुडेम और महबूब नगर की सीटों पर कांग्रेस को भारी जीत मिली है। वहीं दो सीटों पर निजामाबाद और करीमनगर पर भाजपा ने जीत हासिल की है BRSका खाता भी नहीं खुला । नगर परिषद की कुल 116 सीटों में कांग्रेस को 70और मुख्य विपक्षी पार्टी BRS का मात्र 13 सीटों पर जीत मिली है। BRS के मतों में रिकार्ड गिरावट आई है बल्कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में उसका सूपड़ा साफ हो गया है नगर निगम और परिषद के कुल 2996 वार्डों में से कांग्रेस ने1523 और BRS ने 770 वार्डों पर जीत दर्ज की,वहीं भाजपा 323 वार्डों पर जीती। यहां यह बताना जरूरी है कि विधान सभा के बाद हुए लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी को एक सीट भी नहीं मिली। ग्रामीण पंचायतों की लगभग 75% सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। रेवंत रेड्डी के कम से वहां के लोगों ने एक तरह से मुहर लगाई है-सम्पादकीय- News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments