Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़लालगंज भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्री वास्तव का जिले भव्य स्वागत

लालगंज भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्री वास्तव का जिले भव्य स्वागत

आजमगढ (23 फरवरी) – जिले के भंवरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भाजपा के लालगंज जिले के नवनियुक्त महामंत्री सूरज प्रकाश श्री वास्तव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शिब्ली कालेज के छात्र नेताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता समर प्रताप सिंह ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। जूलूस पुरानी कोतवाली होते हुए चौक पहुंचा वहां मयंक श्री वास्तव, रजनीश श्री वास्तव आदि जमा भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कलेक्टरेट चौराहे पर श्री विद्या धर श्री वास्तव एडवोकेट के साथ क ई अधिवक्ताओं ने सूरज प्रकाश श्री वास्तव का स्वागत किया। जूलूस के साथ दर्जनो कार व सैकड़ों दो पहिया वाहन चल रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments