Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज प्रधान मंत्री मोदी ने अपने ब्लाग पर लिखा कि कांग्रेस में वंशवाद है। वंश के कारण क ई संस्थान को नष्ट करने और नुकसान पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव ऐतिहासिक था जनता ने वंशवाद और विनाश को नकार कर विकास और को वोट दिया था।
2- आज प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे का तीसरा और अंतिम दिन था जिसमें उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। और पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमां पर माल्यापर्ण किया और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अस्सी घाट पर कहा कि नयी सरकार और नयी नीतियों की देश को जरुरत है। उन्होंने कहा कि 5 साल में देश की संस्थाओं को तो नष्ट मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता करने वाली पार्टी को लगता है कि वह जनता को आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है। शाम की फ्लाईट से प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हो गई।
3- जम्मू कश्मीर में आज नेशनल कान्फ्रेंस का कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव के लिए तालमेल हो गया है। आज फारुख अब्दुल्लाह और गुलाम नबी आजाद ने मुलाकात कर इस गठबंधन पर सहमति जताई। जम्मू कश्मीर में लोकसभा की 7 सीट है।
4- आज लंदन में नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है नीरव मोदी पीएनबी के 13हजार करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोपी है। भारत सरकार ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ था। लंदन की वेस्ट मिंस्टर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
5- आज अखिलेश यादव ने कहा है कि सब चौकीदार हो गए तो चायवाला कौन होगा। कांग्रेस द्वारा 7 सीट छोडे जाने पर उन्होंने कहा इसका मतलब हम सब साथ हैं ।उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कहा है कि वह जहाँ से चाहें चुनाव लडेगी, जीत जाएंगी किन्तु वह लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी।
6- आजमगढ के जिलाधिकारी श्री शिवा कांत द्विवेदी ने होली के त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था हेतु होली के एक दिन पूर्व 20 मार्च को 10बजे रात्रि से होली के दिन यानि 21 मार्च को सायं 5बजे तक देशी शराब, विदेशी शराब, स्परिट की दुकान, भांग और ताडी की दुकान बंद रखने का आदेश दिया है। और यह भी आदेश दिया है कि दुकान बंद रखने के लिए कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।
7-आज पंचकूला की अदालत ने वर्ष 2007 में हुए समझौता ऐक्सप्रैस में हुए ब्लास्ट के मामले में मुख्य आरोपी असीमा नन्द सहित चारों आरोपीयों लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजेन्द्र चौधरी को बरी कर दिया गया।
8-आजमगढ की जिला जेल में तीन दिन पहले कैदीयों के दो गुटों में हुई मारपीट और बाद में कैदीयों द्वारा हुऐ बवाल के मामले में फिलहाल तीन बन्दी रक्षकों को निलम्बित कर दिया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जेल अधीक्षक, जेलर और सर्किल कारापाल पर भी शीघ्र ही कार्य वाही की जानी है।
9- आज कांग्रेस ने अपने 9 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वेणुगोपाल राव को टिकट नहीं दिया गया है। उधर बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लडने के लिए तैयार हो गई है। उधर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल कराने के लिए शरदपवार कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। आगे भी बात चलेगी होली के बाद ही दिल्ली पर कोई फैसला लिया जाएगा।
10-आज भाजपा की सीईसी की बैठक समाप्त हो गई और सूत्रों के अनुसार लगभग 200 नामों पर सहमति भी हो चुकी है और छत्तीस गढ के सभी सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं सभी नये लोगों को टिकट दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भी लगभग दो दर्जन लोगों के टिकट काटे गए हैं। होली के बाद 22 मार्च को 200 प्रत्याशीयों का एलान किया जाना है।

पिछला लेख
अगला लेख
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments