Saturday, July 27, 2024
होमअपराधप्रतापगढ स्थित तहसील लालगंज के एस. डी एम झानेंद्र विक्रम सिंह पिटाई...

प्रतापगढ स्थित तहसील लालगंज के एस. डी एम झानेंद्र विक्रम सिंह पिटाई से नायब नाजिर सुनील शर्मा की अस्पताल में मौत,एफ आई आर दर्ज, शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने हटाया

लालगंज (प्रतापगढ) 3 अप्रैल – बुद्धवार को किसी विवाद के चलते जनपद प्रतापगढ स्थित तहसील लालगंज के परिसर में एस. डी एम झानेंद्र विक्रम सिंह द्वारा नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा बुरी तरह से घायल हुए थे उनकी इलाज के दौरान अस्पताल में ही शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद क ई जिलों के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारीयों ने पहुंच कर हंगामा किया। क ई थानों की पुलिस बुला ली गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी नायब नाजिर सुनील शर्मा ने एस डीएम के खिलाफ पिटाई की तहरीर 31 मार्च को दी थी। एस डीएम के खिलाफ एफ आईआर को लेकर कर्मचारियों अधिवक्ताओं की पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।लाश को पुलिस कस्टडी में कर्मचारी और अधिवक्ता न देने पर अड़े थे। बाद में जिलाधिकारी और एस पी के आश्वासन के बाद मृतक कर्मचारी के पुत्र की तहरीर के पर एस. डी एम झानेंद्र विक्रम सिंह के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, उसके बाद कर्मचारियों और अधिवकताओं का गुस्साअ शांत हुआ। उधर शासन और निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिलाधिकारी नितिन बंसल ने उन्हें वहाँ से हटा कर मुख्यालय सम्बद्ध कर दिया था और अरूण सिंह को तहसील का एस. डी एम बनाया गया है। यहाँ यह भी बताना आवश्यक है कि पिटाई के मामले की जाँच जिलाधिकारी ने सीआर ओ को सौंपी थी लेकिन वह कर्मचारी सुनील शर्मा का बयान तक नहीं ले सके थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments