Saturday, July 27, 2024
होमअपराधपीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से अपहरण का केस...

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से अपहरण का केस लंदन में दर्ज, स्काटलैण्ड पुलिस ने शुरू की जांच

लंदन(9जून)- मेहुल चोकसी के वकीलों ने लंदन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि मेहुल चोकसी का एंटीगुआ से अपहरण कर डोमिनिका ले जाया गया था, वह भागा नहीं था। उसके वकीलों के अनुसार इंग्लैंड के निवासी चार लोगों ने मिलकर मेहुल चोकसी का अपहरण किया था। जिनमें से एक, अंतिम बार एंटीगुआ में मेहुल चोकसी के साथ देखी गई31 साल की हंगरी नागरिक बारबरा जाराबिका और ब्रिटेन के नागरिक भारतीय मूल के गुरूमीत सिंह, उम्र 63वर्ष, गुरूजीत सिंह, उम्र 50वर्ष, गुरूदीप बाथ, उम्र 45 वर्ष हैं मेहुल चोकसी के वकीलों ने लंदन की कानूनी फर्म की सेवा ली है और चारों लोगों के नाम और उनके खिलाफ साक्ष्य भी उपलब्ध कराये हैं। उनके आरोपों से चोकसी के प्रत्यर्पण का मामला भी अधर में लटक गया है। स्काटलैण्ड पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments