Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़डेढ लाख का इनामी बदमाश मारा गया

डेढ लाख का इनामी बदमाश मारा गया

आजमगढ – महाराज गंज थाना क्षेत्र के महरूम पुर में पुलिस को देख कर दो बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे जबाबी फायरिंग में एक बदमाश फरार हो गया और दूसरा घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद उसकी पहचान कुख्यात डेढ लाख का इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव के रूप में हुई बदमाशों की गोली से सुरेंद्र नाम का सिपाही घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मण यादव महाराज गंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव का निवासी था आजमगढ पुलिस ने उसपर पचास हजार रुपये का इनाम और अम्बेडकर नगर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। अम्बेडकर नगर में पूर्व डीआईजी जेपी सिंह के भाई रवी प्रताप सिंह की हत्या एक सप्ताह पूर्व कर दी थी। मौके पर डीआईजी और एस पी डा. त्रिवेणी सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments