Saturday, July 27, 2024
होमअपराधकार्य स्थल आती जाती कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न का एक मामला

कार्य स्थल आती जाती कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न का एक मामला

बूढनपुर (आजमगढ) -प्रायः राह चलती महिलाऐं मनचलों और मनबढों के अश्लील हरकतों और गलत बातों का शिकार होती रहती हैं। कभी -कभी इसे नजर अंदाज करना भी भारी मुसीबत को दावत देता है समय रहते यदि इसकी जानकारी घर वालों को भी बतायी जाय और पुलिस में भी इसकी शिकायत कर दी जाय तो निःसन्देह यह सही कदम होता है किंतु अधिकांश महिलाऐं लोकलाज के भय से किसी को कुछ नहीं बताती हैं इनको नजर अंदाज करना भयानक भूल होती है।
ऐसी ही एक घटना तहसील बूढनपुर में कार्यरत महिला लेखपाल के साथ हुई। जिसमें तहसील में सायकिल स्टैंड का ठेकेदार बलराम राजभर उर्फ़ पुजारी पुत्र लोद ई ,कप्तान गंज आते जाते उक्त महिला लेखपाल से छेड़खानी करता रहता था आजिज आकर उक्त महिला लेखपाल ने इसकी लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी बूढनपुर और सीओ बूढनपुर से की सीओ महोदय ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए उक्त आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस को दिया। इस पर पुलिस ने उक्त ठेकेदार को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त महिला लेखपाल की हिम्मत और सीओ महोदय की तत्काल कृत कार्यवाही प्रशंसनीय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments