Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़कार्यकर्ताओं का अपमान और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं -सहजानंद राय

कार्यकर्ताओं का अपमान और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं -सहजानंद राय

आजमगढ(21म ई) -भाजपा के वरिष्ठ व दिग्गज नेता गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री श्री सहजानंद राय जी ने सीओ सगड़ी राजेश तिवारी के स्थानान्तरण से उपजे विवाद के संबंध में सिविल लाईन स्थित कैम्प कार्यालय पर बातचीत में बताया कि कोई भी अधिकारी क्यों न हो, भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान या उत्पीड़न करता है, या उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहाँ तक सीओ सगड़ी डा. राजेश तिवारी के स्थानान्तरण की बात है तो उनका स्थानान्तरण पूर्व में ही उनकी विवादित हरकतों के कारण हो चुका था किन्हीं कारणों से रिलीव नहीं हुए थे। दो दिन पूर्व माननीय मंत्री श्री अनिल राजभर जी 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों के को वैक्सीन लगाने का शुभारंभ करने आजमगढ आये थे उनसे मुलाकात करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सर्किट हाउस में जमा हुए थे उसी समय सीओ सगड़ी डा. राजेश तिवारी ने पहुंच कर भाजपा के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के गाड़ी का चालान करने के नाम पर बदतमीजी करने लगे और कार्यकर्ताओं को उनकी औकात बताने की बात करने लगे और उन्हें अपमानित करने का प्रयास करने लगे। जब मैने समझाने का प्रयास किया तो मुझसे भी बहस करने लगे। इसके पूर्व भी व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया के लोगों से भी मारपीट और अपमानित कर चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की औकात देखना चाहते थे। जनहित में इनको रिलीव किया जाना जरूरी था ताकि उन्हे पता चल सके कि एक राजनितिकव्यक्ति क्या कर सकता है उन्हें सही सबक दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा या उत्पीड़न कर के जनपद में नहीं रह सकता है। उनके साथ बातचीत में भाजपा के लालगंज जिला महामंत्री और युवा तेजतर्रार नेता सूरज प्रकाश श्री वास्तव भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments