Thursday, April 2, 2026
होमखेल जगतविश्व में फुटबॉल जगत की चार महाशक्तिओं ब्राजील, अर्जेंटीना,जर्मनी और इटली में...

विश्व में फुटबॉल जगत की चार महाशक्तिओं ब्राजील, अर्जेंटीना,जर्मनी और इटली में विश्व कप फुटबाल के क्वालीफाइंग मैचों में इटली का लगातार तीसरी बार क्वालीफाई न कर पाना इटली के फुटबाल प्रेमियों को सदमा!

चार बार विश्व फुटबाल चैम्पियन बनने वाली टीम इटली का तीसरी बार लगातार फुटबाल के विश्व कप में क्वालीफाई न कर पीने से इटली के फुटबाल प्रेमियों में सन्नाटा छा गया है, दरअसल पिछले मंगलवार की रात को विश्व में 66 वें स्थान पर काबिज बोस्नियां व हर्जेगोविना की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर इटली के विश्व कप फुटबाल में क्वालीफाई कर पाने की कोशिश पर पानी फेर दिया। हालांकि इटली ने शुरुआत अच्छी की थी उसके फारवर्ड मोइसेकीन ने खेल के शुरुआत में ही गोल कर इटली को आगे कर दिया था लेकिन हाफ टाइम के पहले उसके सेंटर बैक ऐलेसांद्रो वास्तोनी को फाउल के कारण लाल कार्ड दिखाकर शेष खेल के लिए मैदान से बाहर कर दिया गया। दस खिलाड़ियों से खेलने वाली इटली शेष समय तक सिर्फ अपनी बढत को बचाने की कोशिश करती रही ,लेकिन बोस्नियां के स्थानापन्न खिलाड़ी हारिस तबकोविच ने 79 वें मिनट में गोलकर1-1से बराबरी कर मैच को एक्सट्रा टाइम में पहुंचा दिया और फिर भी बराबर रहने पर पेनाल्टी शूटआउट में बोस्नियां ने इटली को हराकर इटली के लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबाल में पहुंचने के सपने और उसके गौरव शाली इतिहास को कुचल दिया। इसके पूर्व इटली 1934,1938,1982 और 2006 में फुटबाल विश्व कप का चैम्पियन रह चुका है और आज भी इटली फुटबाल को विश्व फुटबाल में बड़ी शक्ति माना जाता है इटली के स्टार खिलाड़ी और डिफेंडर लियोनार्डो ने मैदान पर रोते हुए कहा कि हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं अब अगले 16 साल तक अब इटली विश्व कप फुटबाल में नहीं खेल पायेगा। यहां यह बताना आवश्यक है कि (फीफा)फुटबाल विश्व कप हर चार साल बाद होता है और विश्व की32 सर्वश्रेष्ठ टीम भाग लेती हैं-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments