Sunday, September 22, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारीयों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारीयों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

आजमगढ -जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने आजमगढ के एसडीएम /उपजिलाधिकारीयों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए बड़ा बदलाव किया है और यह निर्देश भी दिया है कि सभी उपजिलाधिकारी नवीन तैनाती पद पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या भेजें। जिनके कार्यक्षेत्र बदले गए हैं उनमें डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार नायक को उपजिलाधिकारी, सदर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी, सदर पंकज कुमार श्रीवास्तव को उपजिलाधिकारी, मेहनगर, उपजिलाधिकारी मेंहनगर राघवेंद्र सिंह को उपजिलाधिकारी, सगड़ी बनाया गया है। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी सगड़ी दिनेश मिश्र को उपजिलाधिकारी बूढनपुर तथा मार्टिन गंज काउपजिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी मार्टिन गंज ,धीरज कुमार श्री वास्तव को अतिरिक्त अधिकारी, तृतीय के पद पर किया गया है।

इसमें सबसे खास बात यह रही कि उपजिलाधिकारी, लालगंज की कार्य शैली से नाराज तहसील लालगंज के बार एसोशिएसन के सदस्य माह फरवरी से लगातार उनके न्यायालय का बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके स्थानान्तरण की मांग कर रहे हैं किंतु उनका स्थानान्तरण नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments