Saturday, July 27, 2024
होमराजनीति6 राज्यों की 123 सीटों पर भाजपा का कांग्रेस से होना है,...

6 राज्यों की 123 सीटों पर भाजपा का कांग्रेस से होना है, लोकसभा चुनाव में सीधा मुकाबला,आइये विस्तार से जानते हैं

पिछले अंक में हमने उन चार राज्यों का वर्णन किया था जहां पर कांग्रेस का अन्य दलों से पहले से ही गठ बंधन चल रहा है और इस 2024 के लोकसभा चुनाव में भी रहेगा ।ये चार राज्य बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु है और इन चारों राज्यों की कुल 141 लोकसभा सीटें हैं आज हम उन 6 राज्यों की 123 लोकसभा सीटों। की बात करेंगे,जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होना है। हालांकि आम आदमी पार्टी और बसपा भी कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए सम्भवतः इन राज्यों में उतरेगी लेकिन वह मात्र खाना पूर्ति ही होगी ।इन 6 राज्यों में इनका कुछ भी नहीं है । ये राज्य हैं मध्य प्रदेश( लोकसभा सीट 29),गुजरात, लोकसभा सीट 26), छत्तीसगढ ,लोकसभा सीट 11), राजस्थान, (लोकसभा सीट 25), कर्नाटक,(लोकसभा सीट 28), हिमांचल (लोकसभा सीट 4), । इन राज्यों में पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी चली थी और मध्यप्रदेश में 29 में 28 सीट, गुजरात में26 में26 सीट, राजस्थान में 25 में 24 सीट, छत्तीसगढ की 11 में 9सीट, कर्नाटक में 28 में 25 सीट, हिमांचल में चारो सीट मिली थी ।इस प्रकार इन 6 राज्यों की 123 सीटों में से 116 सीट भाजपा को मिली थी और कांग्रेस को 123 में मात्र 4 सीट कांग्रेस के खाते में गयी थी।मध्य प्रदेश में एक सीट , एक सीट कर्नाटक और 2 सीट छत्तीसगढ में कांग्रेस को मिली थी बाकी वहां के क्षेत्रीय दलों को मिली थी। यह 119 सीटों का अंतर( क्षेत्रीय दलों को मिलाकर) कांग्रेस पाटना चाहेगी क्योंकि ये 123 सीटें बेहद महत्व पूर्ण कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए है।इधर कांग्रेस ने जो दो राज्य भाजपा से छीने हैं उससे उनका उत्साह काफी बढा हुआ है कांग्रेस ने इसके साथ ही जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां लोगों को गारंटियां न केवल दे रही है उन्हे जीतने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लागू भी कर रही है और लोगों को यह बताने काभी प्रयास कर रही है कि देखिये हम तो अपना वादा तुरंत निभा रहे हैं इस तरह चार राज्यों की 141 सीटें ,जिनपर कांग्रेस का गठबंधनपहले से ही चल रहा है और 6 राज्यों पर जहां भाजपा और कांग्रेस सीधी लडा़ई में 123 सीटें हैं उनपर यानि दस राज्यों की 264 पर लडा़ई भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीट, आसाम की 14 लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा की सीधी लडा़ई है।इस प्रकार 123 और 19 सीट कुल 142 सीटों पर 8 राज्यों में होने वाली 2024 के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट काफी कुछ उस दल की राह आसान कर देगी जो इन 142 सीटों पर बडी़ फतेह हासिल करेगा । सम्पादकीय-News 51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments