Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया

5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया

आज पूरे भारत में 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहाँ रांची में प्रधान मंत्री मोदी ने प्रभात तारा मैदान में 40 हजार लोगों के साथ योग किया वहीं लखन ऊ में मुख्य मंत्री योगी ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

इसी क्रम में जनपद आजमगढ में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी आजमगढ नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, एस पी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी ऐके मिश्र, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह आदि जनपद के अन्य गणमान्य के साथ योग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित किया। पूरे जनपद में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी लगभग 250 स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढचढ कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments