10 राज्यौं के 37 राज्य सभा सीटों के लिए हुए चुनाव में किस दल को फायदा हुआ और किसे नुकसान, इसका आकलन होना जरूरी है सबसे ज्यादा लाभ भाजपा को हुआ। पहले बिहार राज्य की बात करते हैं वहां पांचों सीट पर NDA को जीत मिली,जिसमें जदयू से नीतीश कुमार,भाजपा से नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा,रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार ने जीत हासिल की,उड़ीसा में 4 में से 3 पर भाजपा और 1पर बीजद ने जीत हासिल की। सबसे कांटे की टक्कर हरियाणा में देखने कौ मिली यहां दो सीट के लिए 3 प्रत्याशी खड़े हो गए एक निर्दल प्रत्याशी भाजपा ने खड़ा कर दिया, जबकि उसके पास संख्या बल कम थी, बिना कांग्रेस विधायकौं को अपने पाले में तोड़े बिना जीत असम्भव थी कांग्रेस अपने विधायकों कौ लेकर हिमाचल चली गई, वोट के दिन 4 विधायकों ने भाजपा के दबाव में भाजपा को वोट दिया और अनिल विज और भरत बेनीवाल का वोट मान्य और परमवीर सिंह का वोट अमान्य कर दिया गया । इसके अलावा मतपत्रों की गोपनीयता के उल्लंघन के कारण 5घंटे काउंटिंग रूकी रही भाजपा ने यह सीट जीतने की भरपूर कोशिश की, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा के देख रेख के बावजूद कांग्रेस के 5 विधायकों के भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को वोट डाला, फिर भी कांग्रेस का प्रत्याशी की जीत हुई बाद में प्रभारी हरि प्रसाद ने भाजपा पर कांग्रेस के चारों विधायकों को20-20 करोंड देने का आरोप लगा,जो भी हो , बाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा इस जीत के हीरो बने, उनदोनों का कद जीत के बाद कांग्रेस में काफी बढ गया है। और कुमारी शैलजा की सबसे ज्यादा भद पिटी, उनके तीन-चार समर्थकों समेत कुल 5 कांग्रेसी विधायकों के कुछ लाभ पाने के अलावा भाजपा को जिस बात की उम्मीद थी,पूरा नहीं हो सका । इसके अलावा निर्विरोध चुनाव जीतने वालों में महाराष्ट्र की सीटों में भाजपा के विनोद तावडे,शरद पवार (NCP-SP),। तमिल नाडु-,तिरूचि शिवा(डी.एम.के.),एम.थम्बे दुरई(AIADMK), प. बंगाल- बाबुल सुप्रियो(टी.एम.सी.),कोयल मल्लिक(टी.एम.सी.),राहुल सिन्हा(भाजपा) असम-जोगेन मोहन(भाजपा),प्रमोद बोरो(यू.पी. पी.एल.),।तेलंगाना-अभिषेक मनुवी(कांग्रेस),छत्तीसगढ-लक्ष्मी वर्मा(भाजपा),फूलोदेवी नेताम(कांग्रेस), हिमाचल प्रदेश-अनुराग शर्मा(कांग्रेस) । ये वो नाम हैं जो निर्विरोध चुनाव जीते । इस चुनाव में एन.डी.ए. को 37 में से 24 पर बम्पर जीत मिली और कांग्रेस को 6 सीट पर जीत मिली,उसे भी दो सीटों का फायदा मिला।सम्पादकीय-News51.in
